फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज का राज

यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज का राज

Thu, 20 Jun 2019 10:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज का राज
पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज का रहा दबदबा
विज्ञापन

0 पहली से चौथी रैंक तक संगमनगरी में तैयारी करने वाले मेधावियों का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से घोषित यूपी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के परिणाम में संगमनगरी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले मेधावियों ने कब्जा जमाया है। परिषद की ओर से जारी परिणाम में प्रयागराज के राहुल कुशवाहा ने 400 अंक की परीक्षा में 378 अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है। शहर में ही रहकर तैयारी कर रहे जौनपुर के सचिन कुमार बिंद ने 376 अंक के साथ दूसरी रैंक हासिल की है। तीसरा स्थान जौनपुर के प्रदीप पटेल को मिला, यह भी यहीं रहकर तैयारी करते थे। वहीं चौथे स्थान पर संगमनगरी के रमाकांत यादव रहे।
परिणाम में टॉप 100 में प्रयागराज के छात्रों ने अपना डंका बजाया है। इससे पूर्व भी 2018 में पालीटेक्निक एवं आईईआरटी के परिणाम में भी प्रयागराज के छात्रों का दबदबा था। वहीं प्रवेश परीक्षा में दूसरी और तीसरी रैंक हासिल करने वाले सचिन कुमार बिंद और प्रदीप पटेल प्रदेश के पालीटेक्निक कॉलेजों में नहीं, बल्कि आईईआरटी प्रयागराज में प्रवेश लेंगे। दूसरी रैक पाने वाले सचिन को आईईआरटी प्रवेश परीक्षा में 12वीं और प्रदीप पटेल को 115वीं रैंक मिली है। इन छात्रों का कहना है कि आईईआरटी के बड़े नाम को देखते हुए वह यहीं प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन


शक्ति कोचिंग का बड़ी सफलता का दावा
प्रयागराज। यूपी पालीटेक्निक के घोषित परिणाम में शक्ति कोचिंग से तैयारी करने वाले सचिन कुमार बिंद को प्रदेश में दूसरी रैंक मिली है। संस्थान के राहुल कुमार पांडेय का दावा है कि प्रवेश परीक्षा में उनके संस्थान से तैयारी करने वाले सचिन कुमार बिंद को प्रदेश में दूसरी, सूर्यजीत यादव नौवीं, अंकुर यादव 11वीं, प्रदुम्न मिश्र 15वीं, रौनक मिश्र 16वीं, आशीष कुमार 21, उदयराज मिश्र 26 वीं, हर्षित केसरवानी 29 वीं, पंकज पटेल 47 वीं, अमित कुशवाहा 52 वीं, सतीश पटेल 63 वीं, निलेश यादव को 78 वीं रैंक मिली है। उनका दावा है कि संस्थान से बड़ी संख्या में छात्रों को प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है। चयनित छात्रों को संस्थान के राहुल पांडेय, सुभाष द्विवेदी सहित सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed