फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नए परीक्षा नियंत्रक ने संभाला कार्यभार

नए परीक्षा नियंत्रक ने संभाला कार्यभार

Thu, 20 Jun 2019 09:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
नए परीक्षा नियंत्रक ने संभाला कार्यभार
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000

आयोग में नए परीक्षा नियंत्रक ने संभाला कार्यभार
0 पहले दिन विभागीय अफसरों के साथ की बैठक
0 प्रिंटिंग प्रेसों का नया पैनल तैयार करना बड़ी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के नए परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को आयोग में कार्यभार ग्रहण कर लिया। ज्वाइन करने के बाद परीक्षा नियंत्रक ने विभाग के कुछ अफसरों के साथ बैठक की और विभागीय कार्यप्रणाली को जाना-समझा। साथ ही भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर, पीसीएस-जे का विज्ञापन, पुरानी परीक्षाओं का रिजल्ट समय से जारी किए जाने पर जोर दिया।

आयोग में नए परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद अब उनके लिए पहली और सबसे बड़ी चुनौती प्रिंटिंग प्रेसों का पैनल तैयार करना है। प्रिंटिंग प्रेसों का नाम पूरी तरह से गोपनीय होता है और इनके चयन की प्रक्रिया भी थोड़ी लंबी है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रिंटिंग प्रेसों का पैनल तैयार होने के बाद ही आयोग भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर और पीसीएस-2019 का विज्ञापन जारी करेगा। अभ्यर्थियों को भी पीसीएस-2019 के विज्ञापन का इंतजार है। साथ ही स्थगित की गई पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा की नई तिथि भी अब तक घोषित नहीं हुई है। इसके अलावा पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा, जेई भर्ती परीक्षा-2013, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2016, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2017 का रिजल्ट भी फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed