फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आयोग के मामले में सरकार की बहस जारी

आयोग के मामले में सरकार की बहस जारी

Thu, 20 Jun 2019 08:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
आयोग के मामले में सरकार की बहस जारी
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000

आयोग के मामले में सरकार की बहस जारी
प्रयागराज। एलटी ग्रेड पेपर लीक कांड में लोक सेवा आयोग की याचिका पर बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार की ओर से बहस शुरू हुई। दो घंटे की सुनवाई के बाद अदालत ने शेष बहस के लिए शुक्रवार 21 मई की तारीख नियत की है। प्रदेश सरकार और आयोग के बीच लोक सेवा आयोग को मिले विशेषाधिकारों को लेकर बहस की जा रही है।

आयोग का कहना है कि उसे इस बात का विशेषाधिकार है कि वह अपने गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने से रोक सके। जबकि प्रदेश सरकार की जांच एजेंसी एसटीएफ इन दस्तावेजों को अपनी जांच में शामिल करना चाहती है। इसके खिलाफ लोक सेवा आयोग ने याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की पीठ सुनवाई कर रही है। एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर एलटी ग्रेड परीक्षा से संबंधित कुछ जानकारियां मांगी हैं, साथ ही दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। आयोग ने इसे देने से इंकार करते हुए याचिका दाखिल कर एसटीएफ के नोटिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed