{"_id":"5d0b987b8ebc3e0bce280323","slug":"15610410044-allahabad-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी बार एसोसिएशन ने वापस ली याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी बार एसोसिएशन ने वापस ली याचिका
Thu, 20 Jun 2019 08:25 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में मॉर्निंग कोर्ट नहीं शुरू करने के खिलाफ दाखिल याचिका मैनपुरी बार एसोसिएशन ने दूसरे दिन वापस ले ली है। याचिका पर न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने याचिका दाखिल कर कहा था कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मैनपुरी जिला अदालत में जून माह में मॉर्निंग कोर्ट नहीं शुरू की गई और अदालत का समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक का कर दिया गया।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने 20 जून को जिला जज मैनपुरी और अन्य पक्षकारों को जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को जब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो कुछ देर की बहस के बाद एसोसिएशन ने कहा कि वह अपनी याचिका वापस लेना चाहते हैं। जिसे मंजूर करते हुए अदालत ने याचिका वापस लिए जाने के आधार पर खारिज कर दी।
विज्ञापन