फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीएएलएलबी के लिए संविदा पर रखे जाएंगे शिक्षक

बीएएलएलबी के लिए संविदा पर रखे जाएंगे शिक्षक

Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
बीएएलएलबी के लिए संविदा पर रखे जाएंगे शिक्षक
बीएएलएलबी के लिए संविदा पर रखे जाएंगे शिक्षक
विज्ञापन

इविवि और एसएस खन्ना कॉलेज ने मांगे आवेदन
इविवि में आठ, एसएस खन्ना में चार पदों पर भर्ती
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीएएलएलबी का पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए 12 शिक्षकों को संविदा पर भर्ती किया जाएगा। इनमें आठ पद इविवि और चार पद एसएस खन्ना कॉलेज में हैं। एसएस खन्ना में नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भी भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इविवि के विधि विभाग में बीएएलएलबी पढ़ाने के लिए संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन पांच जुलाई तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से इविवि के रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा होंगे। आठ में से चार पद विधि के विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के हैं और बाकी के चार पद गैर विधि विषयों के हैं। इनमें एक पद इतिहास, एक राजनीतिशास्त्र, एक समाजशास्त्र और एक पद अंग्रेजी विषय के लिए है। बीएएलएलबी में पहले दो वर्षों में नॉन लॉ सब्जेक्ट भी पढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन

इस साल एसएस खन्ना में भी बीएएलएलबी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। बार कौंसिल ऑफ इंडिया से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। इस सत्र में प्रवेश लिए जाएंगे। ऐसे में वहां भी बीएएलएलबी में शिक्षकों के चार पदों पर संविदा पर भर्ती के लिए 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। इनमें हेड का एक और शिक्षक के तीन पद शामिल हैं। इसके अलावा नई फैकल्टी के लिए नॉन टीचिंग फैकल्टी की भी भर्ती होगी। इनमें असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट एकाउंटेंट, ऑफिस क्लर्क एवं स्वीपर के एक-एक पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के दो पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed