फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हवा में डगमगाई मुंबई की फ्लाइट, क्रू मेंबर हुई घायल

हवा में डगमगाई मुंबई की फ्लाइट, क्रू मेंबर हुई घायल

Tue, 18 Jun 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
हवा में डगमगाई मुंबई की फ्लाइट, क्रू मेंबर हुई घायल
छह घंटे की देरी से गई मुंबई की उड़ान, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

0 क्रू मेंबर की तबीयत खराब होने की वजह से समय से रवाना नहीं हुई फ्लाइट
0 लखनऊ से बुलाई गई दूसरी क्रू मेंबर, तब कहीं जाकर फ्लाइट ने भरी उड़ान

प्रयागराज। प्रयागराज से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार का समय से रवाना नहीं हुई। फ्लाइट दिन में दो बजे की बजाय रात आठ बजे के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ सकी। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में तैनात एक क्रू मेंबर की तबीयत खराब हो गई थी। इस वजह से कंपनी ने दूसरी क्रू मेंबर लखनऊ से बुलाई। दूसरी क्रू मेंबर के आने के बाद ही मुंबई की फ्लाइट रवाना हुई। विलंब से जाने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई।
मुंबई से प्रयागराज की उड़ान सुबह 11.15 बजे है। जो दिन में 1.30 बजे यहां पहुंचती है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये उड़ान 30 मिनट की देरी से प्रयागराज एयरपोर्ट लैंड हुई। चर्चा इस बात की भी है कि बीच रास्ते फ्लाइट में एक क्रू मेंबर की तबीयत खराब हो गई। विमान के प्रयागराज पहुंचने के बाद क्रू मेंबर को इलाज के लिए निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया। क्रू मेंबर न होने की वजह से प्रयागराज से मुंबई जाने वाली फ्लाइट लेट हो गई। बाद में इंडिगो की ओर से दूसरी क्रू मेंबर लखनऊ से बुलाई गई। उसके आने के बाद ही विमान मुंबई की उड़ान भर सका। इसकी रवानगी का समय दिन में दो बजे है, लेकिन विमान ने रात आठ बजे के बाद ही उड़ान भरी। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक क्रू मेंबर की तबीयत खराब हो जाने की वजह से कंपनी ने दूसरी क्रू मेंबर लखनऊ से बुलाई थी। उनके आने के बाद ही विमान प्रयागराज से उड़ा। क्योंकि एयर बस में चार क्रू मेंबर अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से प्रयागराज आ रही फ्लाइट हवा में डगमगा गई थी। इस वजह से उसमें तैनात क्रू मेंबर लड़खड़ा कर गिर गई। उसके ऊपर गर्म पानी से भरी केतली गिर गई। हालांकि एयरपोर्ट पर तैनात अफसरों को क्रू मेंबर की तबीयत खराब होने की ही बात बताई गई। इस दौरान फ्लाइट निरस्त करने की भी बात सामने आई। इस आपाधापी में कुछ यात्रियों ने अपने टिकट भी निरस्त कराएं तो कुछ तो सड़क मार्ग से वाराणसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed