फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीएएलएलबी में प्रवेश 27 से

बीएएलएलबी में प्रवेश 27 से

Mon, 17 Jun 2019 01:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
बीएएलएलबी में प्रवेश 27 से
बीएएलएलबी में प्रवेश 27 से
विज्ञापन

इविवि ने जारी किए कटऑफ अंक
जमा होगा 50 हजार रुपये का डीडी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएएलएलबी में प्रवेश की खिड़की 27 जून से खुलेगी। इसके लिए इविवि प्रशासन ने रविवार को कटऑफ अंक जारी कर दिए। साथ ही यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ कौन-कौन से दस्तावेज प्रवेश भवन में ले जाने हैं।
बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 27 जून को सभी वर्गों में 182.40 या अधिक अंक एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में 116 या अधिक अंक और 28 जून को अन्य पिछड़ा वर्ग में 172.80 या अधिक अंक, अनुसूचित जाति वर्ग में 152 या अधिक अंक एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में 116 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करनी है। काउंसलिंग अपराह्न दो बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट साथ ले जाना होगा जो वित्त अधिकारी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय को देय होगा। इसके अलावा एडमिक कार्ड एवं स्कोर कार्ड-2019, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र की मूल एवं फोटोकॉपी, ट्रांसफर सर्टिफिकेट या माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल कॉपी, अद्यतन जाति प्रमाणपत्र की मूल एवं फोटोकॉपी, हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की तीन फोटो और आधार कार्ड की मूल एवं फोटोकॉपी भी साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed