फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईद

ईद

Wed, 05 Jun 2019 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
ईद
फोटो---
विज्ञापन

मोहब्बत बढ़ाता है ईद का त्योहार
पूर्व सांसद ने ईदगाहों पर पहुंचे लोगों को दी मुबारकबाद
लालगंज(ब्यूरो)। जश्र ए ईद के मौके पर बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने इलाकाई लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। लालगंज, रामपुर, सांगीपुर आदि इलाकों में पहुंचे प्रमोद तिवारी लोगों से ईद मिलते हुए कहा कि यह त्योहार मुल्क में अमन व चैन से रहने का संदेश देता है। श्री तिवारी ने कहा कि ईद गिले शिकवे भूलकर आपस में मोहब्बत से रहना सिखाता है। प्रमोद ने कहा कि मुल्क में ईद की खुशियां तब तक बरकरार रहेगी, जब तक मंदिर व मस्जिद की घंटियां एक साथ बजती रहेंगी। पूर्व सांसद ने ईदगाहों पर आइसक्रीम खिलाई उन्हे गले लगाकर दुलारते हुए ईद की मुबारकबाद सौंपी। इस मौके पर शायर हैदर प्रतापगढ़ी, परवाना प्रतापगढ़ी, मौलाना रहमानी, ईशा हबीबी, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, इम्तियाज खान, जाहिद खान, वसीम खान, शहजार अंसारी, दानिश खान, मो. जर्रार, मो. असलम आदि मौजूद रहे।

अंतू में आयोजित रोजा इफ्तार में उमड़े लोग
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। टाउन एरिया अंतू में अधिवक्ता राजकुमार सिंह की तरफ से मंगलवार की शाम आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शेर अली, नईम, इश्तियाक अहमद, अनवर अहमद, अब्दुल वाहिद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोड़े में सुबह आठ बजे हुई ईद की नमाज
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। क्षेत्र के गोड़े में बुधवार को ईद की नमाज सुबह आठ बजे अदा की गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुल्क के अमन-चैन की बहाली के लिए खुदा से दुआ मांगी। मुसलिम धोबी महासभा के जिलाध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर मो. रफीक, मो. इजहार, जमील, अबरार, मो. नसीम, शहजाद, मो.इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 31, 33
जगह-जगह ईदगाहों में लगा मेला, बांटीं खुशियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। कुंडा इलाके में बुधवार को ईद के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके पूर्व नमाज के दौरान अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। नमाज खत्म करके सभी एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए गले मिले। इसके बाद सेवई का दौर शुरू हुआ।

क्षेत्र के बरई गांव में भारी संख्या में लोगों ने ईदगाह में पहुंचकर नमाज पढ़ी। इसके बाद सभी को मुबाकबाद दी गई। उधर, मझिलगांव के ईदगाह में ईद के मौके पर गांव व क्षेत्र के लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर समाजसेवी डा. इमरान खान, हाफिज सलीम नूरी, रेहान खान आदि लोग मौजूद रहे। उधर बाबागंज क्षेत्र के विभिन्न गांव में ईद का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के गुजवर, मोहम्मदपुर सोहाग, माघी, रायगढ़, आहलादगंज, डिहवा जलालपुर, पनाह नगर आदि गांव में ईद का त्यौहार मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक विनोद सरोज, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह ने घर-घर पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। बाघराय क्षेत्र मे ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों को बधाई दी गई। क्षेत्र के खरगापुर, धारूपुर, कमासिंन, कोर्रही, बारौ, शकरदहा, पंचमहुंआ, बिहार व ऐमाजाटूपुर में नमाज के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई। इसके बाद घरों पर सेवई खिलाने और खाने का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed