फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि की प्रवेश परीक्षाएं पूरी, 12 को रिजल्ट संभावित

इविवि की प्रवेश परीक्षाएं पूरी, 12 को रिजल्ट संभावित

Wed, 05 Jun 2019 09:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
इविवि की प्रवेश परीक्षाएं पूरी, 12 को रिजल्ट संभावित
इविवि की प्रवेश परीक्षाएं पूरी, 12 को रिजल्ट संभावित
विज्ञापन

0 19 जून को बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी
0 पीजीएटी-2 की प्रवेश परीक्षा में 87 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। स्नातक की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 12 जून को संभावित है और 19 जून से स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। आखिरी दिन इविवि में पीजीएटी-2 के तहत परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पाली में 87.62 और दोपहर दो से शाम चार बजे की पाली में 86.49 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 20 मई से शुरू हुआ था। परीक्षा समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण के अनुसार 12 जून को बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है और 19 जून से बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। प्रयास यही होगा कि सभी पाठ्यक्रमों में नया सत्र शुरू होने से पहले ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के आखिरी दिन पहली पाली में बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी न्यूट्रीशनल साइंस एवं एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए आवेदन करने वाले 194 अभ्यर्थियों में से 170 उपस्थित रहे और 24 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में आयोजित बीवोक इन मीडिया स्टडीज, बीए इन मीडिया स्टडीज एवं बीवोक इन मीडिया स्टडीज की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 274 अभ्यर्थियों में से 237 उपस्थित रहे जबकि 37 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed