फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बिजली के लिए महापौर संग उपकेंद्र घेरा

बिजली के लिए महापौर संग उपकेंद्र घेरा

Tue, 04 Jun 2019 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली के लिए महापौर संग उपकेंद्र घेरा
बिजली के लिए महापौर संग जनता ने उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन

क्रासर
करेली उपकेंद्र पर घंटों हंगामा, एक्सईएन को आपूर्ति में सुधार लाने के लिए दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रमजान में आएदिन घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से नाराज लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। करैली विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर जमकर नारेबाजी की गई। पार्षद के साथ सैकड़ों लोगों के उपकेंद्र पर शोर-शराबा करने की जानकारी मिलने के बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं। उन्होंने अभियंताओं से बात की और आपूर्ति में सुधार लाने के लिए चेताया।

महीने भर से बिजली -पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने दोपहर बाद पार्षद गौसिया समद व पूर्व पार्षद अब्दुल समद के नेतृत्व में करैली उपकेंद्र का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पूरे रमजान हर रोज आठ से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से रोजेदारों का बुरा हाल हो गया है। बिजली न होने से पानी के लिए भी लोग तरस रहे हैं। मस्जिदों में नमाज के दौरान वजू के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। उपकेंद्र के घेराव के बाद एक्सईएन महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। वहां प्रदर्शनकारियों ने उनको ज्ञापन देकर आपूर्ति में सुधार लगाने और जर्जर तार-खंभों को बदलने की बात प्रमुखता से उठाई। कटौती रोकने और जले ट्रांसफारमरों को जल्द बदलने पर जोर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान पहुंचीं मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने करेलाबाग नगरीय विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन व अन्य अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आगाह किया। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद नफीस अनवर,पार्षद फजल खान, शाहिद प्रधान, सैयद मोहम्मद अस्करी, सैफ फरीदी,नदीम अली,शाकिब आलम,मोनछ, जावेद मोहम्मद, खालिद राफे, परवेज टेंट, काशान सिद्दीकी, आसिफ हुसैन समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed