फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अपहरण मामले में भाजपा विधायक अशोक राणा समेत 12 दोषमुक्त

अपहरण मामले में भाजपा विधायक अशोक राणा समेत 12 दोषमुक्त

Sat, 25 May 2019 10:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
अपहरण मामले में भाजपा विधायक अशोक राणा समेत 12 दोषमुक्त
अपहरण मामले में भाजपा विधायक अशोक राणा सहित 12 दोषमुक्त
विज्ञापन

बिजनौर के धामपुर की सात साल पुरानी घटना में वादिनी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का एमपीएमएलए कोर्ट ने दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अपहरण और छिनैती की घटना का आरोप साबित न होने पर स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) ने धामपुर बिजनौर के भाजपा विधायक अशोक राणा सहित 12 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने झूठी गवाही देने में मुकदमा वादिनी दीपा शर्मा के खिलाफ प्रर्कीण वाद दर्ज कर सात जून को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ हरि ओंकार सिंह और एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है।

घटना पांच जून 2012 रात 11 बजे की बिजनौर के धामपुर की है। वादिनी दीपा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अशोक राणा का भांजा उदित राणा और अन्य लोग असलहों के साथ घर आकर उसके पति सुबोध कुमार शर्मा का अपहरण कर उसका मोबाइल छीन ले गए थे। अभियुक्तगणों ने जाने से मार देने की धमकी भी दी थी। विवेचना बाद पुलिस ने विधायक अशोक राणा,पियंकर राणा, उदित नारायण, जयवीर सिंह उर्फ पप्पन, सुमित चौहान, राजबीर गहलौत, अशरफ उर्फ लंगड़ा, राजबीर सिंह, जबर सिंह, रजावत, रोहित कुमार उर्फ सोनू, नीरज प्रताप सिंह के खिलाफ अपहरण और छिनैती की धारा में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। अभियोजन द्वारा पेश किए गए गवाहों ने अभियोजन कथानक का समर्थन नहीं किया। वादिनी मुकदमा ने कोर्ट में बयान दिया कि अज्ञात लोग उसके पति का अपहरण कर ले गए थे। अशोक राणा आदि घटना में शामिल नहीं थे। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में विधायक सहित सभी अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया और झूठी गवाही देने पर वादिनी के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed