फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शराब की छापेमारी करने पहुंची आबकारी व पुलिस ने अधेड़ से की मारपीट, चोट लगने से मौत

शराब की छापेमारी करने पहुंची आबकारी व पुलिस ने अधेड़ से की मारपीट, चोट लगने से मौत

Sat, 09 Feb 2019 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
शराब की छापेमारी करने पहुंची आबकारी व पुलिस ने अधेड़ से की मारपीट, चोट लगने से मौत
आबकारी छापे के दौरान
विज्ञापन

मारपीट, बागवान की मौत
- रायबरेली के सलोन थाने की घटना, लवाना बाजार के पास हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां (प्रतापगढ़)। कच्ची शराब के लिए छापा मारने पहुंची पुलिस और आबकारी की टीम ने एक बागवान की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान बागवान मौके से भाग निकला। थोड़ी दूर पर जाकर वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर देर रात चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला निवासी सुरेश सोनकर (50) पुत्र राम औतार सोनकर बाग लेकर उसकी रखवाली करता है। उसने रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के चकपुरवा गांव में बाग लिया हुआ है। यहीं पर वह 15 वर्षों रहता है और घर भी बना लिया है। शनिवार की देर शाम चकपुरवा गांव में रायबरेली जनपद की आबकारी विभाग के लोग सलोन थाने की पुलिस के साथ पहुंचे। गांव में शराब बनने की बात उससे पूछने लगे। जानकारी न होने के कारण उसने इससे मना किया। इससे नाराज पुलिस के लोगों ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वह उनसे बचने के लिए वहां से भाग निकला। महज 100 मीटर की दूरी पर प्रतापगढ़ नवाबगंज थाने के लवाना बाजार तक आया ही था कि वह गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। जानकारी होने पर लवाना चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed