फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

Mon, 31 Dec 2018 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
कलश शोभायात्रा निकली, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

क्रासर
सूबेदारगंज में गायत्री शक्ति पीठ का 24 कुंडीय यज्ञ आज से
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से शनिवार को निकाली गई कलश शोभायात्रा में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। बाजेगाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष झूमते-नाचते चल रहे थे। मां गायत्री की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सोमवार से 24 कुंडीय यज्ञ आरंभ होगा।

सूबेदारगंज स्थित सीएसपी कॉलोनी में सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर से दोपहर एक बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 कलश लेकर महिलाएं निकलीं। कालिंदीपुरम चौराहा, दिग्गज सिंह सिगरौर होते हुए राजरूपपुर पुलिस चौकी से होते हुए शोभायात्रा सीएसपी कॉलोनी पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु गायत्री मंत्र का जप करने के साथ ही भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। वाहनों पर मां गायत्री, आचार्य पं. श्रीराम शर्मा, माता भगवती देवी की झांकियां सजाई गई थीं। इस दौरान हम सुधरेंगे- युग सुधरेगा... जैसे नारे गूंज रहे थे। शोभायात्रा में केके सिंह, डॉ. सुनीत कुमार, जगा पटे, राजेंद्र प्रसाद, लवलेश सिंह, केके राय, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, पीएल चौरसिया, राम वचन यादव, मुकेश यादव, रामजी, सुरेश वर्मा, विनोद कुमार त्रिपाठी, रूप नारायण चौहान, विमलेश त्रिपाठी, शशि श्रीवास्तव, मंजुला श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह फूलमती यादव समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed