{"_id":"5be9952cbdec2269ab3a1568","slug":"151542034732-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार पदा धिकारियों ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार पदा धिकारियों ने शुरू किया आमरण अनशन
Updated Mon, 12 Nov 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
बार पदाधिकारियों ने शुरू किया आमरण अनशन
0 विरोध में कराएंगे मुंडन
प्रयागराज। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीपावली अवकाश के बाद सोमवार से आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वे क्रमिक अनशन कर रहे हैं, मगर हाईकोर्ट प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है, इसलिए सोमवार से आमरण अनशन प्रारंभ किया गया है। बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएन ओझा, संजीव कुमार सिंह और ऋतेश श्रीवास्तव सोमवार से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि आंदोलन के अगले चरण में बुधवार को वे लोग मुंडन कराएंगे। अनशन में प्रशांत सिंह सोम, उत्तम कुमार बनर्जी, बलवंत सिंह, ओम आनंद, त्रिपुरारी पाल, नवी उल्लाह, हीरा लाल आदि मौजूद थे।