फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्राइमरी स्कूलों में ऑन लाइन हो दाखिला

प्राइमरी स्कूलों में ऑन लाइन हो दाखिला

Fri, 28 Sep 2018 07:48 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में ऑन लाइन हो दाखिला
प्राइमरी स्कूलों में कराया जाए ऑनलाइन दाखिल
विज्ञापन

आवेदन की गलती से रद्द न किया जाए किसी का प्रवेश
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग से कहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में ऑन लाइन दाखिले किए जाएं तथा आवेदन की त्रुटि के कारण किसी का भी दाखिला रद्द न किया जाए। ऑन लाइन प्रवेश होने से आवेदन की त्रुटियां भी सुधारी जा सकेंगी। कोर्ट ने प्रदेश सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग को बिना मान्यता के चल रहे प्राथमिक स्कूलों पर कार्रवाई का निर्देश देते हुए जानकारी मांगी है कि कितने प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं जिनको मान्यता प्राप्त नहीं है।

ललितपुर के केहर सिंह की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति अजय भनोट की पीठ ने सुनवाई की। याचिका पर सुनवाई के दौरान ललित पुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कोर्ट से समय मांगा, ताकि वह यह बता सकें कि कितने विद्यालय बिना मान्यता के उनके जिले में चल रहे हैं और उन पर क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने ऐसे विद्यालयों की सूची तलब की है। यह भी पूछा है कि बिना मान्यता वाले स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को कहां शिफ्ट किया गया है। याचिका पर आठ अक्तूबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed