फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   धमकी से डरे बच्चों ने छोड़ा स्कूल जाना

धमकी से डरे बच्चों ने छोड़ा स्कूल जाना

Tue, 10 Jul 2018 07:40 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
धमकी से डरे बच्चों ने छोड़ा स्कूल जाना
प्रार्थना सभा में देवी और देवताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर हुई मारपीट का मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। गांव में अब तक पुलिस फोर्स तैनात है। दूसरे पक्ष के आरोपी युवक गांव छोड़कर फरार हो गए हैं, लेकिन दबंगों की धमकियों से सहमें बच्चों ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है। जबकि गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रायकाशीपुर गांव में बीते तीन जुलाई को यीशु दरबार लगाकर देवी और देवताओं को अपशब्द बोलने को लेकर हुए बवाल में दर्जनों महिलाओं, बच्चों को लाठी-डंडे से पीटा गया था। संग्रामगढ़ पुलिस ने पीड़ित रामकुमार गौतम पुत्र महाबीर की तहरीर पर चार नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। दूसरे दिन संग्रामगढ़ पुलिस ने ग्राम प्रधान रायकाशीपुर विनोद की तहरीर पर ईसाई मिशनरी से जुड़े चार सगे भाइयों समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मुकदमे के बाद से दलित परिवार के आरोपी युवक घर छोड़कर भाग निकले हैं। घर में मौजूद महिलाओं का कहना है कि लगातार दबंग धमकी दे रहे हैं। इससे घर के बच्चे अभिषेक, शिवांश पुत्र राजकुमार, प्राची, दीक्षा, विवेक, योना पुत्र रामकुमार, शांतनु, सागर ने स्कूल जाना बंद कर दिया हैं। संग्रामगढ़ थाने के चार सिपाही रात में तथा दो सिपाही दिन में सुरक्षा के लिए गांव में मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी गांव के लोगों का डर दूर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed