{"_id":"5b3fcc9e4f1c1b82698b49a2","slug":"151530907806-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेली,कॉल्विन अस्पताल में कार्डिक यूनिट जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेली,कॉल्विन अस्पताल में कार्डिक यूनिट जल्द
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेली, कॉल्विन अस्पताल में कॉर्डिक केयर यूनिट जल्द
दिल के रोगियों का उपचार अब सीसीयू में होगा, हर अस्पताल में बढे़ंगी सुविधाएं
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, कॉल्विन का प्रस्ताव निदेशालय भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर के मोती लाल नेहरू (कॉल्विन) और तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल में दिल के रोगियों के इलाज के लिए कॉर्डिक केयर यूनिट (सीसीयू) की स्थापना की जाएगी। जिलाधिकारी ने ह्रदय रोगियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस आशय का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बेली अस्पताल में ह्दय रोगियों के उपचार की व्यवस्था न होने पर आश्चर्य जताया। निर्देश दिए कि इस आशय का प्रस्ताव निदेशालय के माध्यम से शासन को भेजा जाए। बैठक में एसीएमओ डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि कॉल्विन में चार बेड के सीसीयू का प्रस्ताव निदेशालय भेजा जा चुका है। बेली में सीसीयू की स्थापना के लिए बीते नवंबर माह में सीएमओ की टीम ने निरीक्षण किया था लेकिन भूमि की उपलब्धता न होने से प्रस्ताव नहीं तैयार किया जा सका।
डीएम को अफसरों ने बताया कि सीसीयू की स्थापना के साथ भवन, संसाधन, उपकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता महत्वपूर्ण हैं। सीसीयू में 24 घंटे सेवा के लिए तीन शिफ्ट में काम करने के लिए मैन पॉवर चाहिए। डीएम ने कहा कि आप प्रस्ताव तैयार कराइए संसाधन शासन स्तर से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जाएं। बेली, कॉल्विन में सीसीयू की स्थापना से रेफरल केस में कमी आएगी और मरीजों को भटकने से राहत मिलेगी।