फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चार अन्य परीक्षा की मूल कॉपियां भी तलब

चार अन्य परीक्षा की मूल कॉपियां भी तलब

Sun, 01 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चार अन्य परीक्षा की मूल कॉपियां भी तलब
सीबीआई को दी जाएंगी चार
विज्ञापन

अन्य परीक्षाओं की मूल कॉपियां
0 पीसीएस के साथ आरओ-एआरओ, लोअर, पीसीएस-जे, एपीओ परीक्षा पर भी नजर
0 सीबीआई को मूल कॉपियां देकर सर्टिफाइड कॉपियां अपने पास रखेगा यूपीपीएससी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई टीम ने अब तक पीसीएस-2015 की ही मूल कॉपियां आयोग से तलब की थीं, लेकिन अब सीबीआई ने चार अन्य परीक्षाओं की कॉपियां भी मांग ली हैं। आयोग में इन परीक्षाओं की मूल कॉपियों की सर्टिफाइड कापियां तैयार की जा रही हैं, ताकि सीबीआई को मूल कॉपियां देने के बाद आयोग अपने पास सर्टिफाइड कॉपियां रख सके।
पांच परीक्षाओं की सर्टिफाइड कॉपियां बनाने की प्रक्रिया काफी लंबी है। लाखों पन्नों की फोटोकॉपी कराए जाने के बाद ही आयोग की ओर से सीबीआई को संबंधित परीक्षाओं की मूल कॉपियां दी जा सकेंगी। अब तक हुई जांच में सीबीआई ने मॉडरेशन की आड़ में नंबरों में हेरफेर किए जाने के कई बड़े मामले पकड़े हैं। इसके अलावा भी सीबीआई को कई गड़बड़ियां मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि यही वजह है कि सीबीआई अब भर्ती परीक्षाओं की मूल कॉपियों की जांच अपने स्तर से कराना चाहती है। शुरुआत में सीबीआई ने पीसीएस-2015 की मूल कॉपियां आयोग से मांगी थीं। इस परीक्षा से संबंधित जितनी मूल कॉपियों की आयोग ने सर्टिफाइड कॉपियां तैयार की हैं, उनकी मूल कॉपियों को सीबीआई को सौंप दिया गया है। जैसे-जैसे सर्टिफाइड कॉपियां तैयार की जा रही है, वैसे-वैसे मूल कॉपियां सीबीआाई को दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सीबीआई ने अब समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2014, पीसीएस जे परीक्षा-2015, सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा-2015 और लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा-2014 की मूल कॉपियां भी आयोग से मांगी हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव के कार्यकाल में हुआ था और इनसे कोई न कोई विवाद जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed