फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   होली की भीड़ के लिए चली 176 अतिरिक्त बसें

होली की भीड़ के लिए चली 176 अतिरिक्त बसें

Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
होली की भीड़ के लिए चली 176 अतिरिक्त बसें
होली की भीड़ के लिए शुरू हुईं 176 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी आदि रूट के लिए हुआ संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
होली के अवसर पर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या सोमवार को एकाएक बढ़ गई है। सिविल लाइंस बस स्टेशन और जीरोरोड बस स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम इस कदर उमड़ा कि रोडवेज को अतिरिक्त बसें चलाने पड़ गईं। हालांकि रोडवेज द्वारा पूर्व में ही एलान किया गया था कि होली के अवसर पर 26 फरवरी से सप्ताह भर के लिए नियमित रूप से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसी कड़ी में सोमवार को विभिन्न रूटों पर रोडवेज द्वारा 176 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इस बीच रोडवेज ने होली के मौके अपने कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी सोमवार से लागू कर दी है।

रंगों का पर्व होली इस बार शुक्रवार दो मार्च को है। पर्व मनाने के लिए लोगों ने सोमवार से ही वापसी की राह पकड़ ली। सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर भीड़ का अतिरिक्त दबाव बढ़ा तो रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलवानी शुरू कर दीं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक कानपुर-दिल्ली मार्ग पर 19, लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर नौ, लखनऊ मार्ग पर 34, फैजाबाद मार्ग पर 20, कानपुर मार्ग पर 24, वाराणसी मार्ग पर 24, जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर 26, मिर्जापुर और बांदा मार्ग पर दस-दस अतिरिक्त बसें चलाई गई। इन अतिरिक्त बसों का संचालन नियमित रूप से पांच मार्च तक होगा। साथ ही इस अवधि में छुट्टी न लेने वाले चालकों एवं परिचालकों के लिए रोडवेज प्रोत्साहन योजना भी आठ दिन के लिए लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed