फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दारागंज में टूटा शिव धनुष सिया राम हुईं

दारागंज में टूटा शिव धनुष सिया राम हुईं

Tue, 19 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
दारागंज में टूटा शिव धनुष सिया राम हुईं
टूटा शिवधनुष, नाराज हुए परशुराम
विज्ञापन

दारागंज की रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दारागंज की रामलीला में मंगलवार को जब शिव धनुष टूटा तो क्रोधित परशुराम जनक दरबार पहुंचे और लक्ष्मण के साथ संवाद हुआ। बड़ी कोठी पर मंचित रामलीला में राजा जनक ने सीता का स्वयंवर रचाया। धनुष टूटने के बाद सीता ने जयमाला राम के गले में डाल दी। इसी के साथ परशुराम का मंच पर प्रवेश होता है। लक्ष्मण से संवाद होता है। पूरा माजरा जानने के वाद परशुराम आशीर्वाद देकर तपस्या के लिए प्रस्थान करते हैं। जय सिया राम के घोष से लीला स्थल गूंज उठता है।
स्वामी शिवमंगल दास के निर्देशन में कलाकारों ने दर्शकों को बांधे रखा। अध्यक्ष कुल्लू यादव, मुन्ना आजाद, जितेंद्र गौड़, अरविंद पांडेय, अखिलेश निराला, हीरा यादव, रवि निषाद, सखन लाल यादव, बिक्कू निषाद, विजय कनौजिया, संजय पाठक, विनोद यादव, पुरुषोत्तम लाल, छोटू पंडित, पवन यादव,अशोक निषाद, लखन लाल चौरसिया आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रवक्ता तीर्थराज पांडेय के मुताबिक बुधवार को रामबरात निकाली जाएगी। बारात नागवासुकी मंदिर स्थित अयोध्यापुरी से उठकर मोरी स्थित जनकपुरी जाएगी।
विज्ञापन


रावण की तपस्या से प्रसन्न हुए शिवजी
सिविल लाइंस में रामलीला
बाल रामलीला समिति की ओर से सिविल लाइंस में होने वाली रामलीला में रावण की तपस्या, शिवजी का प्रसन्न होना और वरदान देना, रावण का लंका आना और दरबार लगाना आदि प्रसंग का मंचन हुआ। भगवान शिव की तपस्या में रावण लीन है। वह अपने सिर काट-काट कर भगवान शिव को अर्पित करता जा रहा था। शिवजी प्रसंग होते हैं और रावण को तलवार प्रदान कर विजय होने का वर देते हैं। रावण लंका आता है और दरबार लगता है। मेघनाद सहित दरबारियों को विश्व विजय का निर्देश देता है। सेना सहित मेघनाद युद्ध के लिए प्रस्थान करता है। कलाकारों ने अपने भावप्रवण अभिनय से लोगों को बांधे रखा। निर्देशन शंकर सुमन ने किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश शोभायात्रा से शुरू होगी रामलीला
बाघम्बरी क्षेत्र श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला की शुरुआत बुधवार को गणेश शोभायात्रा से होगी। कमेटी के फूलचंद्र दुबे के मुताबिक शोभायात्रा शाम 6 बजे तुलसी मंच अल्लापुर से आरंभ होगी, जो मटियारा रोड, नया गांव से पानी टंकी, बाघम्बरी रोड से बाघम्बरी मठ गद्दी पहुंचेगी। अल्लापुर पुलिस चौकी होते हुए भरद्वाजपुरम रामलीला मैदान पहुंच कर संपन्न होगी। इसके पहले तुलसी मंच पर वैदिक आचार्यों द्वारा विधिविधान से गणेशजी की प्रतिमा का षोड्सोपचार पूजन होगा। शाम 7.30 बजे सांस्कृतिक संध्या में मुंबई के कलाकार प्रेमप्रकाश दुबे की प्रस्तुति होगी।

पथरचट्टी का कर्ण घोड़ा जुलूस आज
श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से बुधवार को कर्ण घोड़ा जुलूस निकाला जाएगा। प्रवक्ता लल्लू लाल गुप्ता के मुताबिक पांच बजे बादशाही मंडी स्थित बल्देव प्रसाद जड़िया के आवास पर कर्ण घोड़ा का पूजन होगा। इसके बाद जुलूस आरंभ होगा, जो चमेली देवी धर्मशाला से मोहत्सिमगंज, विवेकानंद मार्ग आजाद स्क्वायर से रामबाग स्थित लीला परिसर पहुंचेगा। कोठापार्चा होते हुए बहादुरगंज, बताशा मंडी, लोकनाथ, ठठेरीबाजार, घंटाघर, जानसेनगंज, विवेकानंद मार्ग से बादशाही मंडी पहुंच संपन्न होगा। जुलूस की अगुवाई कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक, महामंत्री आनंद सिंह, करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed