फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   काले झंडे दिखाने में गिरफ्तार हुए सपाई

काले झंडे दिखाने में गिरफ्तार हुए सपाई

Thu, 07 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
काले झंडे दिखाने में गिरफ्तार हुए सपाई
सीएम की चलती गाड़ी के पास पहुंचे सपाई, दिखाए काले झंडे, गिरफ्तार
विज्ञापन

जल निगम गेस्ट हाउस रोड पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक
पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे की उड़ीं हवाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सपा के उज्जवल रमण सिंह यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष शिव यादव सहित दो कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर सीएम की चलती गाड़ी के पास पहुंच गए। साथ में दौड़ते हुए सीएम को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। उसी समय सुरक्षा में लगी एनएसजी तथा अन्य स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया और थाना दारागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इन दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा में चूक मानते हुए जांच बैठा दी है।
दोपहर करीब डेढ़ बजे जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का काफिला जल निगम गेस्ट हाउस की ओर जाने वाली रोड पर था। त्रिवेणी बांध के पास बीच रास्ते में सपा के दो कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के बराबर आ गए और जेब से काले झंडे निकालकर गाड़ी के साथ दौड़कर प्रदर्शन करने लगे। जमकर नारेबाजी भी की गई। उसी समय काफिले में चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को दबोच लिया। सुरक्षा स्टाफ इन दोनों को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर जल निगम गेस्ट हाउस ले आया और थाना दारागंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इन दोनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कुछ देर बाद लखनऊ से सपा के बड़े नेताओं के फोन पुलिस अधिकारियों के पास घनघनाने लगे। उसी के बाद अफसरों ने इनकी शांति भंग में गिरफ्तार दिखा दी। गुरुवार को पुलिस इन दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में लगे स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शन करने वाले युवक सीएम की गाड़ी के बराबर कैसे आ गए। इस घटना को सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया है। भविष्य में इस तरह की घटना न हो, उसके लिए निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed