फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रशासन की कई ख्बरें

प्रशासन की कई ख्बरें

Mon, 07 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की कई ख्बरें
एडीए कराएगा ‘वाकिंग टूर’, शहर को जान सकेंगे लोग
विज्ञापन

0 मंडलायुक्त की बैठक में ‘पेंट माई सिटी’ के तहत दिवारों पर पेंटिंग कराने का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहरियों के लिए जल्द ही ‘वाकिंग टूर’ योजना शुरू होने जा रही है। इसमें लोगों को शहर के ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों और पार्कों के भ्रमण का मौका मिलेगा। इसका मकसद लोगों को प्रयाग के बारे में जानने और उसके प्रति आकर्षण बढ़ाना है। यातायात, विकास तथा शहर के सुंदरीकरण की प्रगति को लेकर रविवार को हुई बैठक में मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल एडीए के उपाध्यक्ष को इसके प्रचार-प्रसार के लिए वेबसाइट बनाने का भी निर्देश दिया।
बैठक में प्रमुख चौराहों, मार्गों के किनारे के भवनों की दीवारों पर वाल पेंटिंग, स्लोगन लिखे जाने का भी निर्णय लिया गया। यह काम ‘पेंट माई सिटी’ के अंतर्गत होगा। इस कार्य में स्कूली विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से शामिल करने पर सहमति बनी। अच्छे लिखने और पेंटिंग करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मंडलायुक्त ने पेंटिंग माई सिटी नाम से वेबसाइट बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

000
निर्देशों तक सीमित है अर्द्धकुंभ का काम
इलाहाबाद। अर्द्धकुंभ से संबंधित सभी काम 30 सितंबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विपरीत सच्चाई यह है कि अभी तक सबकुछ निर्देशों तक सीमित है। रविवार को हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त डॉ.आशीष गोयल ने एक बार फिर अर्द्धकुंभ के अंतर्गत होने वाले कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत कराके काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जाम से छुटकारा के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्ती से पेश आने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आठ क्रेन की व्यवस्था की जाएगी। मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी, सिटी बसों का संचालन, बिना सीएनजी वाले वाहनों को शहर से बाहर करने आदि योजनाओं की भी समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। बैठक में आईजी रमित शर्मा, डीएम संजय कुमार, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, सीडीओ सैमुअल पॉल एन. आदि मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed