फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   150 Mahant-Mahamandeshwar to settle in Khak Chowk

खाक चौक में बसेंगे १५० महंत-महामंडेश्वर

Thu, 12 Dec 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
150 Mahant-Mahamandeshwar to settle in Khak Chowk
प्रयागराज। खाक चौक में इस बार 150 से अधिक महंत-महामंडलेश्वरों के शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए खाक चौक संत समिति देश भर से माघ मेले में आने वाले खालसों और मुकामधारियों को 16 दिसंबर को भूमि आवंटित करेगी। भूमि आवंटन के दौरान बवाल या अवैध कब्जा रोकने के लिए मेला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मांगी गई है। इस बार खाक चौक तीन सौ बीघे क्षेत्रफल में बसाया जाएगा।
विज्ञापन

संगम की रेती पर माघ मेला बसाने की शुरुआत 13 दिसंबर को दंडी स्वामी नगर से होगी। दंडी स्वामी नगर में 135 आध्यात्मिक संस्थाओं के शिविर लगेंगे। दंडीबाड़ा के महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम ने बताया कि शुक्रवार से रेती पर शिविर लगाने की शुरुआत हो जाएगी। इस बीच खाक चौक संत समिति के महामंत्री महामंडेश्वर संतोष दा सतुआ बाबा ने भी शिविरों को बसाने की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि दो दिन के भीतर वह संत समिति के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मेले की बसावट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 16 से खालसों को भूमि आवंटित की जाएगी। महामंडलेश्वर सतुआ बाबा ने बताया कि इस बार अयोध्या, मथुरा, काशी, बुंदेलखंड, बिहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश के संतों के शिविर खाक चौक में लगाए जाएंगे। दलदल जमीन स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवंटित भूमि पर शिविर लगाने की शुरुआत से पहले न कोई अपना सामान गिराएगा ना ही कब्जा करेगा। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 275 मुकामधारियों को खाक चौक में भूमि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

माघ मेले में ‘अक्षयवट’ पर राम कथा सुनाएंगे मोरारी बापू,आएंगे सीएम
माघ मेले में इस बार संत मोरारी बापू की राम कथा होगी। इस कथा का विषय होगा मानस अक्षयवट। मानस अक्षयवट कथा अक्षयवट के ठीक सामने यमुना पार अरैल में होगी। इस कथा में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। संत कृपा संस्थान के ट्रस्टी प्रकाश पुरोहित और महामंडेश्वर संतोष दास सतुओ बाबा ने इस कथा में आने के लिए सीएम को न्यौता दिया है। सतुआ बाबा ने बताया कि सीएम ने बापू की राम कथा में आने के लिए हामी भर दी है। कथा 29 फरवरी से आठ मार्च तक त्रिवेणु पुष्प के पास नौ दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed