{"_id":"6ac561d1f26402c1b800d93c","slug":"15-crore-rupees-spent-yet-12000-people-remain-thirsty-allahabad-news-c-417-1-sald1007-10049-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डेढ़ करोड़ रुपये खर्च फिर भी 12 हजार लोग प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डेढ़ करोड़ रुपये खर्च फिर भी 12 हजार लोग प्यासे
Wed, 07 Oct 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के जोगिया शेखपुर गांव में अधूरी हालत में पड़ी पेयजल टंकी।
- फोटो : Department
करीब 12 हजार की आबादी वाले जोगिया शेखपुर गांव में हर घर नल से पानी पहुंचाने की योजना तीन साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। जल जीवन मिशन के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रही पानी की टंकी अधूरी पड़ी है।
घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम भी पूरा नहीं हुआ है। योजना पर खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को अब तक नल से पानी मिलने का इंतजार है।
तीन साल पहले योजना शुरू होने पर ग्रामीणों को उम्मीद थी कि घर-घर नल लगने के बाद पेयजल के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। गांव में टंकी का ढांचा अधूरा खड़ा है और पाइपलाइन बिछाने का काम भी कई जगह बाकी है। इससे योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अभी ठंड का मौसम शुरू होने वाला है, इसलिए पानी की मांग गर्मी की तुलना में कम है। लेकिन गर्मी आते ही पानी की जरूरत बढ़ जाती है। तापमान बढ़ने के साथ गांव में पेयजल संकट गहरा जाता है। ग्रामीणों का कहना हैं कि योजना का काम जल्द पूरा कर उन्हें स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
ग्राम प्रधान संजू गुप्ता ने बताया कि योजना पूरी होने से गांव के लोगों को पेयजल की समस्या से काफी राहत मिल सकती है। ग्रामीण शिव शंकर ने कहा कि हर घर जल योजना से लोगों को काफी उम्मीद थी, लेकिन अभी तक घरों तक पानी नहीं पहुंचा। मोहम्मद अहमद का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी जुटाने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
प्रदेश सचिव प्रधान संघ उत्तर प्रदेश जगदीश गुप्ता ने बताया कि योजना में देरी को लेकर जल निगम, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक निर्माण पूरा नहीं हुआ।
फंड की कमी के चलते निर्माण कार्य रुका था। अब फंड उपलब्ध हो गया है। जोगिया शेखपुर में टंकी का निर्माण एलएनटी कंपनी करा रही है। जल्द ही एलएनटी कंपनी से निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जाएगा और टंकी व पाइपलाइन का काम पूरा कर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।-अनुराग यादव, जेई जल निगम फूलपुर।
पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें, मरम्मत का इंतजार
जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए जोगिया शेखपुर गांव की कई सड़कों को जगह-जगह खोदा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर पाइपलाइन का काम होने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे रास्तों पर गड्ढे और उबड़-खाबड़ हिस्से बने हुए हैं।
ग्राम प्रधान संजू गुप्ता के अनुसार, इन गड्ढों के कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार, साइकिल सवार और पैदल राहगीर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पाइपलाइन का काम पूरा कराने के साथ खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।