फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

Sat, 30 Mar 2019 09:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
पीसीएस-2018 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
विज्ञापन

0 पीसीएस में 19096 एवं वन संरक्षक सेवा के लिए 2245 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 एवं सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 अक्तूबर 2018 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में पंजीकृत कुल 835844 में से 398630 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आयोग की ओर से घोषित परिणाम में पीसीएस की कुल 988 रिक्तियों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी के 92 पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 2245 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिन जगदीश की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा शुल्क आदि के बारे में जानकारी बाद में जारी की जाएगी। आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम एवं सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र के चारों सीरीज (ए, बी, सी, डी) की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed