फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के लिए इंटरव्यू 28 से

प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के लिए इंटरव्यू 28 से

Mon, 14 Jan 2019 09:05 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के लिए इंटरव्यू 28 से
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के लिए इंटरव्यू 28 से
0 41 पदों पर भर्ती के लिए एक फरवरी तक चलेगा साक्षात्कार
0 क्रीड़ाधिकारी, चिकित्साधिकारी पद के लिए भी होंगे इंटरव्यू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएएससी) ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के 41 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) के दो पदों और खेल निदेशालय के तहत क्रीड़ाधिकारी के एक पद पर भर्ती के लिए भी इंटरव्यू की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के 41 पदों में 25 पद अनारक्षित, आठ पद अन्य पिछड़ा वर्ग, सात पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 28, 29, 30, 30 जनवरी एवं एक फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, देशनापत्रक, प्रमाणीकरण आदि डाउनलोड कर उसे मुद्रित करेंगे और सभी जरूरी अभिलेखों के साथ इंटरव्यू स्थल पर सुबह नौ बजे उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के जमुना भवन में उपस्थित होना है। इसके अलावा क्रीड़ाधिकारी (एथलेटिक्स) के पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 31 जनवरी और चिकित्साधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) के दो पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू दो फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए भी इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के जमुना भवन में उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed