फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नौ साल से अधबने रामगंगा गोरा घाट पुल का निर्माण शीघ्र

नौ साल से अधबने रामगंगा गोरा घाट पुल का निर्माण शीघ्र

Fri, 28 Dec 2018 02:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
नौ साल से अधबने रामगंगा गोरा घाट पुल का निर्माण शीघ्र
मीरगंज। नौ साल से अधर में लटके रामगंगा नदी के गोरा घाट पुल का निर्माण कार्य अगले दो-तीन दिन में शुरू होने की उम्मीद है। लखनऊ से आई सेतु निगम की टीम गुरुवार को गोरा घाट पहुंची और पुल निर्माण के लिए नाप-जोख का काम शुरू कराया। इसके साथ ही आठ नए सीमेंटेड पिलरों के निर्माण के लिए चिह्नांकन किया। तेजी से खुदाई के लिए जेसीबी मंगवाई गई है।
विज्ञापन

रामगंगा के गोरा घाट पुल का निर्माण वर्ष 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने शुरू कराया था। सपा सरकार आते ही पुल निर्माण कार्य भी अटक गया। गोरा के पूर्व प्रधान बाबूराम तुरैहा के नेतृत्व में मीरगंज-आंवला के सैकड़ों किसानों ने दो साल पहले पुल निर्माण के लिए गोरा घाट पर महीने भर तक धरना दिया था। अब योगी सरकार की हरी झंडी मिलने और बजट मंजूरी के बाद नौ साल से अधबने रामगंगा गोरा घाट पर पुल निर्माण की कवायद तेज हो गई है। गुरुवार को सेतु निगम के लखनऊ मुख्यालय से सहायक अभियंता बीके मौर्य, बरेली यूनिट के एसडीओ आरके सिंह, जेई मो. अशरफ समेत 12 टेक्नीशियंस की टीम गोरा घाट पहुंची और पुल का जायजा लिया। एई बीके मौर्य ने बताया कि पुल की कुल लंबाई 810 मीटर होगी। एक से दूसरे पिलर के बीच 30 मीटर का फासला रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed