{"_id":"5c09305fbdec2241885d526d","slug":"141544106079-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते आरओ-एआरओ का परिणाम संभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले हफ्ते आरओ-एआरओ का परिणाम संभावित
Updated Thu, 06 Dec 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरओ-एआरओ परीक्षा परिणाम अगले हफ्ते संभावित
प्रवक्ता की सीधी भर्ती का रिजल्ट आज आने के आसार
यूपीपीएससी की बैठक आज, हो सकते हैं कुछ अहम निर्णय
प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अगले हफ्ते आ सकता है। हालांकि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बैठक है, लेकिन इसमें प्रवक्ता पद पर सीधी भर्ती के परिणाम ही घोषित किए जाने की तैयारी है। साथ ही कुछ अहम निर्णय हो सकते हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल के 70 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इसका परिणाम जारी करने से पहले आयोग विधिक राय ले रहा है।
आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा इस साल आठ अप्रैल को आयोजित की गई थी। प्रयागराज समेत प्रदेश के 21 जिलों के 1146 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल पांच लाख 33 हजार 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 40 हजार 21 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग इस परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर चुका है और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के साथ अंतिम उत्तरकुंजी जारी होनी है। कुछ दिनों पहले अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की मांग को लेकर आयोग में धरना-प्रदर्शन किया था।
आयोग के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया था कि दस दिसंबर से पहले परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि दस से पहले परिणाम आना अब मुश्किल है। शुक्रवार को आयोग की बैठक होनी है और इसमें सीधी भर्ती के तहत प्रवक्ता पद का चयन परिणाम घोषित करने की तैयारी है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि अगले सप्ताह आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी है।