फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अजगरा महोत्सव का आगाज

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अजगरा महोत्सव का आगाज

Fri, 14 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच अजगरा महोत्सव का आगाज
पांडवकालीन यक्ष-युधिष्ठिर संवादस्थली अजगरा में शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कला, साहित्य, सांस्कृ तिक एवं पांरपरिक गीतों एवं नाटक का मंचन कर कलाकारों ने जलवा बिखरा। मेले में देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे जिलाधिकारी शंभु कुमार, सीडीओ राजकमल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी मेला परिसर में पहुंचे। शंखनाद व वैदिकमंत्रों के बीच मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहरू युवा केंद्र के कलाकारों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शंभु कु मार ने कहा कि यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल ऐतिहासिक होने के साथ ही पुरातात्विक भी है। उन्हाेंने यक्ष- युधिष्ठिर के संवाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यक्ष के प्रशभन और युधिष्ठिर के उत्तर आज भी हमें संस्कारों में पिरोते हैं। हमें ऐसे ऐतिहासिक क्षणों एवं इसकी मार्मिकता से रूबरू होना चाहिए। जिले के लोग सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने ऐतिहासिक स्थल पर स्थायी शेड सहित कई विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बेल्हा अपने में कई ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, एवं धार्मिक विरासत संजोए हुए है। यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थली भी उसी में से एक है। सदर विधायक संगमलाल ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार में देश विकास के पथ पर है।
विज्ञापन


भष्ट्राचार मुक्त सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने अजगरा महोत्सव के बारे में प्रकाश डाला। सीडीओ राजक मल यादव ने भी अपने विचार रखे। संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने किया। इस मौके पर एसडीएम लालगजं, सीओ लालगंज, प्रधानपति राम बख्श सिंह, सीबी सिंह, अजय सिंह,राजेश कुमार पांडेय निर्झर प्रतापगढ़ी, विनय सिंह बीएसए अशोक कुमार सिंह, डीआईओएस एपी यादव , आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed