फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीटीसी-2015

बीटीसी-2015

Sat, 01 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बीटीसी-2015
सप्ताह भर में बीटीसी रिजल्ट, उसी दिन परीक्षा की तिथि होगी घोषित
विज्ञापन

आश्वासन मिलने के बाद ही माने बीटीसी-2015 के छात्र
0 सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर बारिश के बीच भीगते हुए धरने पर डटे रहे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दो दिन से लगातार बारिश के बीच सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय पर धरने पर बैठे रहे बीटीसी-2015 के प्रशिक्षुओं ने सप्ताह भर के भीतर रिजल्ट घोषित करने और उसी दिन चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित करने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित करने की घोषणा की। शुक्रवार देर रात छात्रों के बीच पहुंचे संस्थान के रजिस्ट्रार जीवेंद्र सिंह ऐरी, एसीएम विनय सिंह और सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र ने रिजल्ट के साथ अगली परीक्षा की तिथि घोषित करने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
शिक्षक पात्रता परीक्षा और 68500 शिक्षकों की दूसरी भर्ती के लिए तिथि घोषित करने के बाद छात्रों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी पर दबाव बनाना शुरू किया। छात्रों का कहना था कि सचिव परीक्षा नियामक से लगातार रिजल्ट घोषित करने की मांग की जा रही थी। उनकी सेमेस्टर परीक्षा मई में पूरी हो चुकी है, बार-बार आग्रह के बाद रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। इस परीक्षा में लगभग 80 हजार परीक्षार्थियों का भविष्य जुड़ा है। सचिव परिणाम घोषित करने की बात तो कर रही हैं परंतु चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि पर मौन रहीं। अब परीक्षा की तिथि घोषित हो जाने के बाद परीक्षार्थी मान गए। छात्रों और रजिस्ट्रार के बीच वार्ता में शामिल एसीएम विनय सिंह ने छात्रों को आश्वस्त किया कि यदि तय तिथि उनका रिजल्ट घोषित नहीं होता है तो वह छात्रों को उनके आवास पर धरना देने को पूरी छूट देंगे। धरने पर बैठने वालों में रवि सिंह, अभिषेक मिश्र, अंकित त्यागी, अवनीश दुबे, पंकज सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन


आठ जिलों ने रिजल्ट नहीं भेजा
0 सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में प्रदेश के सभी जिलों से बीटीसी की कापियों के मूल्यांकन के बाद उनके अंक भेजे जाते हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के आठ जिलों से परीक्षा के अंक नहीं भेजे जाने से परिणाम जारी करने में देरी हुई। फिलहाल सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह पहले ही सात-आठ सितंबर तक परिणाम घोषित करने की बात कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed