फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फिर टल सकती है एलडी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

फिर टल सकती है एलडी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

Thu, 24 May 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फिर टल सकती है एलडी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा
फिर टल सकती है एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

0 24 जून को पीसीएस मुख्य परीक्षा होने से नई तिथि घोषित होने की संभावना
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा 24 जून 2018 को प्रस्तावित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा एक बार फिर टल सकती है। आयोग द्वारा इसी तिथि पर पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने से उक्त परीक्षा के टलने के पूरे आसार बन गए हैं। परीक्षा की नई तिथि भी घोषित हो सकती है।

राजकीय विद्यालयों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले 6 मई को प्रस्तावित थी। इसे बाद में बदलकर 24 जून प्रस्तावित कर दिया गया। इस भर्ती परीक्षा में 10 हजार पदों के लिए करीब 10 लाख आवेदन आए हैं। आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का जो कार्यक्रम जारी किया, उसमें 24 जून को राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध/लोक प्रकाशन विषय की परीक्षा है। ऐसे में दोनों परीक्षाएं एक दिन पड़ने से तमाम अभ्यर्थी किसी एक परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। वैसे भी आयोग एक तिथि पर दो परीक्षाएं आयोजित नहीं करा सकता है। इसी के चलते एलटी ग्रेड परीक्षा का टलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed