{"_id":"59b15d7c4f1c1be57f8b4b71","slug":"141504796028-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने की कार्रवाई
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम में लापरवाही पर तीन अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि
0 दो अधीक्षण अभियंता, खनन अधिकारी के खिलाफ कमिश्नर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जन सुविधाओं एवं विकास कार्यों में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के दो अधीक्षण अभियंता एवं मंडलीय खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कमिश्नर डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बृहस्पतिवार को मंडलीय समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, दिव्यांगों, विधवाओं एवं वृद्धों की पेंशन, सांसद निधि से कराए जाने वाले कार्यों, ओडीएफ की प्रगति, अवैध खनन पर रोक और कराधान आदि विषयों की गहन जांच की।
ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हए खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में तीन दिन से अधिक समय लगाने वाले दो अधीक्षण अभियंताओं को तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि दी। बैठक में सूचना के बावजूद समय से उपस्थित न होने पर इलाहाबाद के अधिशाषी अभियंता से कमिश्नर ने स्पष्टीकरण मांगा है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए सजा और जुर्माने की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कार्यों में ढिलाई पाए जाने पर उन्होंने मंडलीय खनन अधिकारी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी। चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने चिकित्सकों की अस्पतालों में उपस्थिति का ब्योरा खंगाला। 16 सितंबर को सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को मंडल में कार्यरत सभी 714 चिकित्सकों की सर्विस बुक अपने कार्यालय में तलब की है। कमिश्नर ने एंबुलेंस के संचालन की समीक्षा करते हुए यह देखा की मंडल में कुल कितनी एंबुलेंस कार्यरत हैं तथा उसके सापेक्ष कितनी प्रतिदिन क्रियाशील हैं।