{"_id":"59aacf624f1c1b6c6a8b46a1","slug":"141504366434-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमनगंज से इंडियन ऑयल के लिए बनेगी सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमनगंज से इंडियन ऑयल के लिए बनेगी सीसी सड़क
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज से झलवा तक बनेगी सीसी रोड
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया शासन ने मंजूर किए 143.96 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
धूमनगंज से इंडियन ऑयल के रास्ते झलवा जाने वाली सीसी रोड के लिए प्रदेश सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है। इसका टेंडर भी हो गया है। अक्तूबर माह से इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कंक्रीट सड़क एवं कई अन्य कार्यों के लिए 143.96 लाख रुपये की स्वीकृति की गई है। इसके अलावा शहर पश्चिमी विधानसभा में हैंडपंप लगाने के लिए सीएसआर मद से 50 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। उनके मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा स्वीकृत राशि से मधुबन विहार कालोनी में 15 बिजली के खंभे, झलवा गायत्री हास्पिटल के पीछे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर और 15 बिजली के पोल, कसरिया गांव के सामने पटपर गांव में छह बिजली के पोल, कालिंदीपुरम आवास योजना में महर्षि मार्ग से गैस गोदाम मार्ग के मध्य चार लिंक गलियों में इंटरलॉकिंग आदि के काम होंगे।