यात्रीगण ध्यान दें : गंगा गोमती, लखनऊ इंटरसिटी समेत 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, इस वजह से लिया गया निर्णय
फाफामऊ-उग्रसेेनपुर रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के लिए उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल ट्रैफिक ब्लाॅक लेने जा रहा है। शनिवार से शुरू हुआ कार्य चार जनवरी तक पूरा होगा। इस वजह से गंगा-गोमती और लखनऊ इंटरसिटी समेत 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विस्तार
फाफामऊ-उग्रसेेनपुर रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के लिए उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल ट्रैफिक ब्लाॅक लेने जा रहा है। शनिवार से शुरू हुआ कार्य चार जनवरी तक पूरा होगा। इस वजह से गंगा-गोमती और लखनऊ इंटरसिटी समेत 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
वहीं, गोरखपुर वंदे भारत लखनऊ से प्रयागराज एवं नौचंदी रायबरेली से प्रयागराज संगम के बीच नहीं चलेगी। फाफामऊ-जंघई रेलमार्ग दोहरीकरण कार्य अब अंतिम चरण में है।
इस वजह से तीन एवं चार जनवरी को प्रयागराज संगम-कानपुर, प्रयागराज संगम-लखनऊ इंटरसिटी और प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज निरस्त रहेगी।
इसके अलावा गंगा-गोमती तीन जनवरी और लखनऊ-प्रयागराज संगम गंगा-गोमती एक्सप्रेस दो जनवरी, प्रयागराज संगम-मनकापुर जंक्शन सरयू एक्सप्रेस दो जनवरी और मनकापुर जंक्शन-प्रयागराज संगम तीन जनवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह प्रयागराज संगम-जौनपुर 28 दिसंबर से चार जनवरी, जौनपुर-प्रयागराज संगम 29 दिसंबर से पांच जनवरी और गाजीपुर-प्रयागराज संगम व प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी मेमू 29 दिसंबर से चार जनवरी तक निरस्त रहेगी।
कई ट्रेनें दूसरे रूट से होंगी संचालित
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस तीन और चार जनवरी को प्रयागराज संगम की जगह रायबरेली से चलेगी। इसी तरह डाउन नौचंदी दो और तीन जनवरी को सहारनपुर से रायबरेली तक ही चलेगी। तीन जनवरी को गोरखपुर वंदे भारत भी प्रयागराज से लखनऊ के बीच नहीं चलेगी। इसी तरह प्रयागराज संगम-लखनऊ का संचालन प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक नहीं होगा। इस अवधि में फाफामऊ होकर प्रयागराज आने वाली छह ट्रेनें वाया मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी एवं बुंदेलखंड, कामायनी समेत 12 ट्रेनें वाया प्रयागराज रामबाग-बनारस होकर संचालित होंगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज से कानपुर रवाना होगी।