फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राणा प्रताप जयंती

राणा प्रताप जयंती

Fri, 10 May 2019 02:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
राणा प्रताप जयंती
अतुलनीय है राणा प्रताप का बलिदान
विज्ञापन

0 जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, नाटक का मंचन, निंबध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
प्रयागराज। महाराणा प्रताप की जयंती पर बृहस्पतिवार को उनके अप्रतिम शौर्य को रेखांकित करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को याद किया गया। संस्कृति मंत्रालय, क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट के सहयोग से भारतीय महिला ग्रामोद्योग संस्थान की ओर से उनके जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। सचिन चंद्रा के निर्देशन में हुई प्रस्तुति के माध्यम से महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन चरित्र प्रेरक तौर पर दर्शकों के सामने रेखांकित हुआ।
मुख्य ट्र्स्टी एवं संस्थान के प्रबंधक एनपी सिंह ने राणा प्रताप के जीवन आदर्शों से सीख लेने और उन्हें अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल हरिनारायण सिंह, शिवराज सिंह, गुलाब सिंह, अध्यक्ष केबी सिंह, महामंत्री वीपी सिंह, मनोज सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपक सिंह,सुजीत सिंह आदि ने भी राणा प्रताप के जीवन को सभी के प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन

डीआईजी कुंभ केपी सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक केंद्र में हुए कार्यक्रम में संजय सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह के अतिरिक्त अनेक प्रधानाचार्यों, अतिथियों ने कार्यक्रम को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
निबंध प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
क्षत्रिय कल्याण ट्रस्ट की ओर से महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें साठ इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए उनके जीवन और शौर्य को अपने-अपने तरीके से व्याख्यातित किया। इसकेतहत बीएमजी इंटर कॉलेज, बघेड़ा, करछना की मानसी सिंह को प्रथम, ठाकुर रामप्रताप इंटर कॉलेज, बीकापुर की किरन केसरवानी को द्वितीय और माधवज्ञान इंटर कॉलेज, नैनी की साक्षी मिश्रा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 35 प्रतिभागियों को सांन्त्वना पुरस्कार दिया गया।

00
प्रतिमा पर माल्यार्पण
राणा प्रताप जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह, राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के प्रदेश संचालक कुंवर एपी सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजकुमार चौहान, इंजीनियर राजेश सिंह, एसएस परिहार, सुनील सिंह, इजलेश सिंह, धर्मेंद भदौरिया, गुंजन सिंह, अजय सिंह आदि ने उनके बताए रास्ते पर चलकर देश सेवा एवं समर्पण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed