{"_id":"5c9e81dbbdec22145274ace3","slug":"131553891803-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट मिलने के बाद आज प्रयागराज पहुंच रही हैं रीता जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट मिलने के बाद आज प्रयागराज पहुंच रही हैं रीता जोशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट मिलने के बाद आज प्रयागराज पहुंच रही हैं रीता
0 शहर में कई महापुरुषों की मूर्ति पर करेंगी माल्यार्पण
प्रयागराज। इलाहाबाद संसदीय सीट से टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी शनिवार को प्रयागराज पहुंच रही हैं। उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर सिविल लाइंस स्थित पृथ्वी गार्डन में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में कहा गया कि फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे से शहर के तमाम स्थानों पर रीता जोशी का स्वागत किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि रीता जोशी दिन में तीन बजे के आसपास प्रयागराज पहुंचेंगी। यहां बालसन चौराहे पर दीन दयाल मूर्ति, महात्मा गांधी की मूर्ति, मेडिकल कालेज में लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। माल्यार्पण के बाद वे एक सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद सीएमपी, बाई का बाग, पुलिस बूथ कीडगंज, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन चौराहा, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, लोकनाथ चौराहा, घंटाघर, कोतवाली , नखास कोहना, रेलवे स्टेशन, फायर ब्रिगेड पहुंचकर स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद सुभाष चौराहे पर नेता जी और हाईकोर्ट चौराहे पर डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। बैठक मेंनगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, अभिषेक शुक्ला, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, पदुम जायसवाल, आशीष गुप्ता, विनय मिश्र, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।