फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चयन बोर्ड

चयन बोर्ड

Thu, 28 Mar 2019 01:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
चयन  बोर्ड
टीजीटी संस्कृत और गृह विज्ञान के पांच सवालों पर आपत्ति
विज्ञापन

0 परीक्षार्थियों ने कहा, चयन बोर्ड की ओर से जारी उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों के जवाब अलग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी टीजीटी के सभी विषयों के सवाल को लेकर परीक्षार्थियों ने आपत्ति उठाई है। चयन बोर्ड की ओर से जारी उत्तर कुंजी में संस्कृत एवं गृह विज्ञान के पांच प्रश्नों पर परीक्षार्थियों ने सवाल खड़ा किए हैं। सवाल उठाने वाले परीक्षार्थियों का दावा है कि वह अपने प्रश्नों के सही उत्तर साक्ष्य के साथ चयन बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
टीजीटी संस्कृत की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने बताया कि विद्वानों के समाज में पंडितों का आभूषण मौन होना चाहिए। इस प्रश्न को लेकर चयन बोर्ड की ओर से जारी उत्तर और परीक्षार्थियों का उत्तर अलग-अलग है। इसी प्रकार सीरीज ‘ए’ के प्रश्न संख्या 32 को विवादित बताकर परीक्षार्थियों के दो उत्तर को सही माना है, परीक्षार्थी इसे मूल्यांकन से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। परीक्षार्थी सीरीज ‘ए’ के प्रश्न 46 को विवादित बता रहे हैं। सीरीज ‘ए’ के प्रश्न 53 में दो उत्तर सही है। इसी प्रकार सीरीज ‘ए’ के प्रश्न संख्या 68 एवं 74 को लेकर परीक्षार्थियों ने आपत्ति उठाई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार टीजीटी गृह विज्ञान के सीरीज ‘सी’ के प्रश्न संख्या छह के उत्तर को लेकर परीक्षार्थियों ने सवाल खड़े किए हैं। परीक्षार्थियों ने गृह विज्ञान सीरीज ‘सी’ के प्रश्न संख्या 5, 23, 57, 66 एवं 105 को लेकर भी आपत्ति उठाई है। परीक्षार्थियों ने चयन बोर्ड की ओर से जारी उत्तर से अलग उत्तर होने के पक्ष में अपने साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि पूरे साक्ष्य के साथ वह चयन बोर्ड के सामने अपनी शिकायत रखेंगे। वहीं दूसरी ओर सामाजिक विज्ञान, हिंदी, गणित, विज्ञान सहित कई अन्य विषयों में भी परीक्षार्थियों ने गंभीर आपत्ति उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed