{"_id":"5a81ef3c4f1c1bff388b7cda","slug":"131518464828-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी प्रचार के लिए केंद्र से नहीं आएंगे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी प्रचार के लिए केंद्र से नहीं आएंगे भाजपा नेता
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी प्रचार के लिए केंद्र से नहीं आएंगे भाजपा नेता
0 मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम केशव आदि नेताओं की ही होगी चुनावी सभा
0 महाशिवरात्रि के बाद पार्टी घोषित करेगी फूलपुर उपुचनाव से अपना प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
फूलपुर उपचुनाव के चुनाव प्रचार के लिए इलाहाबाद और गोरखपुर में केंद्र से भाजपा नेता नहीं आएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला की माने तो प्रदेश में ही भाजपा के पास तमाम ऐसे चेहरे हैं, जो चुनाव प्रचार के लिए इलाहाबाद आएंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के अलावा यूपी कैबिनेट के तमाम मंत्रियों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की अधिसूचना नौ फरवरी को जारी हुई है। अधिसूचना जारी होने के बाद से भाजपाई चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। यहां चुनाव प्रभारी के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल को भेजा गया है। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक वे इलाहाबाद में ही रहेंगे। इस बीच चुनाव प्रचार के स्टार प्रचारकों की सूची के बारे में जब गोविंद नारायण से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फूलपुर उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए केंद्र से नेता नहीं आएंगे। यूपी में भाजपा के पास पर्याप्त चेहरे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी यूपी के नेताओं के ही जिम्मे रहेगी। फूलपुर से प्रत्याशी घोषित होने के सवाल के जवाब में गोविंद नारायण ने बताया कि महाशिवरात्रि के बाद पार्टी द्वारा इसकी घोषणा की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इलाहाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा एवं अन्य कैबिनेट मंत्री भी चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए इलाहाबाद आएंगे।