फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीएससी 1,2 परीक्षाफल, हॉस्टल में प्रवेश आवेदन, कैंपस

बीएससी 1,2 परीक्षाफल, हॉस्टल में प्रवेश आवेदन, कैंपस

Wed, 28 Jun 2017 07:31 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
बीएससी 1,2 परीक्षाफल, हॉस्टल में प्रवेश आवेदन, कैंपस
बीएससी भाग एक, दो का परीक्षाफल जारी
विज्ञापन

- भाग एक में 1117 एवं भाग दो में 1189 छात्र-छात्राएं सफल
- छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए 13 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएससी भाग एक एवं भाग दो का परीक्षाफल बुधवार को घोषित कर दिया। बीएससी भाग एक में कुल 3078 में से 1117 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जबकि 983 विद्यार्थी असफल रहे। 364 छात्र-छात्राएं द्वितीय परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। परीक्षा में 592 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 17 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। तीन विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया, जबकि दो का परीक्षाफल पूर्ण नहीं हुआ।
इसी तरह बीएससी भाग दो में कुल 1556 में से 1189 छात्र-छात्राएं सफल रहे। 182 द्वितीय परीक्षा के लिए योग्य पाए गए, जबकि 145 विद्यार्थी असफल रहे। 32 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, छह विद्यार्थी परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए और दो का परिणाम रोका गया।
विज्ञापन

उधर, परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बीए, बीएससी एवं बीकॉम भाग एक, दो, तीन सत्र 2017 के जो छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क के साथ 29 जून से 13 जुलाई के बीच संबंधित पटल पर जमा कर दें। जिन परीक्षार्थियों को अंक पत्र न प्राप्त हुए हों, वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अंक पत्र प्राप्त कर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विवि के हॉस्टल में प्रवेश के लिए मांगे गए आवेदन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पुन: प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल घोषित होने के दस दिन के भीतर आवेदन करना होगा। छात्रों कोे भरे हुए आवेदन डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तथा छात्राओं को सरोजनी नायडू छात्रावास में जमा करना होगा। किसी भी पाठ्यक्रम में अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी हॉस्टल के लिए आवेदन नहीं कर सकें। ऐसे विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम में प्रवेश के बाद नए सिरे से आवेदन करना होगा। उन्हें मेरिट और सीट की उपलब्धता पर हॉस्टल में जगह मिलेगी।
00
कैंपस
- इविवि अल्पसंख्यक प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं, आईएएस, पीसीएस, पीसीएस (जे) और मुख्य परीक्षाएं आदि में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय से 29 जून से 17 जुलाई के बीच आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार 20 जुलाई को सुबह 10 बजे होगा।
- एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीएड तृतीय सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं तीन जुलाई से प्रारंभ होंगी। जिन छात्राध्यापिकाओं की उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें सेमेस्टर की किसी भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

- कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में एमएससी एवं बीएससी (कृषि) तथा बीकॉम तथा बीएससी गणित, बायो, कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा तथा बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए फॉर्म 30 जून तक प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed