फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नैनी बवाल

नैनी बवाल

Thu, 14 Mar 2019 02:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
नैनी बवाल
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000

वसूली से बिफरे ट्रक ड्राइवरों ने पुलिस जीप फूंकी, दरोगा को पीटा, कई पुलिसकर्मी घायल
औद्योगिक थाना क्षेत्र में संड़वा के पास आधी रात को काटा बवाल, सैकड़ों गाड़ियों के शीशे टूटे
रोडवेज की बस को भी बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नैनी में औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित संड़वा पुलिस चौकी के पास बुधवार की आधी रात ट्रक ड्राइवरों ने जमकर तांडव मचाया। वसूली से नाराज ट्रक चालकों ने एक दारोगा अरविंद कुमार को पीटने के बाद नैनी थाने की एक जीप फूंक दी। उपद्रव के दौरान वहां खड़ी रोडवेज की एक बस में भी तोड़फोड़ की। बवाल की सूचना पर एसएसपी समेत कई थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बल प्रयोग करके किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बवाल के दौरान एक दर्जन ट्रक ड्राइवरों समेत छह पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

संड़वा पावर हाउस के सामने रोजाना की तरह रात को ट्रकों की लंबी कतार लगी थी। ट्रक चालकों का आरोप है कि रात करीब पौने बारह बजे नैनी पुलिस के सिपाही पीछे खड़े ट्रकों से अतिरिक्त उगाही करके उनको आगे जाने का रास्ता दे रहे थे। इस पर आगे खड़े खड़े ट्रक के चालकों ने एतराज जताया। विवाद बढ़ा तो सिपाहियों ने ट्रकों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। इससे ट्रक चालकों का गुस्सा भड़क उठा। ट्रक चालकों ने पहले एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू की। उसी दौरान पुलिस जीप जब लौटने लगी तो ट्रक ड्राइवरों ने उसे घेर लिया। ट्रक चालकों ने जीप को पलटकर उसमें आग लगा दी। तब तक हंगामा काफी बढ़ गया था। मौके पर बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवर एकत्रित हो गए और उन्होंने दूसरे वाहनों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोडवेज की बस के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed