{"_id":"5c82cde4bdec22147057960f","slug":"121552076260-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वर्ष बाद हुई टीजीटी परीक्षा में 64 फीसदी रहे उपस्थित
0 प्रदेश के 307 केंद्रों पर पहले दिन टीजीटी हिंदी, गणित सामाजिक विज्ञान सहित आठ विषयों की परीक्षा हुई
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा प्रदेश के 307 केंद्रों पर शुक्रवार को दो पालियों में हुई। तीन वर्ष बाद हुई टीजीटी परीक्षा में पूरे प्रदेश में लगभग 64 फीसदी उपस्थिति रही। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से मिली सूचना में पता चला है कि लगभग 36 फीसदी परीक्षार्थी टीजीटी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि पहले दिन 307 केंद्रों पर पहली पाली में 1.54 लाख परीक्षार्थियों की टीजीटी हिंदी, गणित, संगीत गायन, कृषि परीक्षा हुई। दूसरी पाली में 304 केंद्रों पर 1.52 लाख परीक्षार्थियों की टीजीटी सामाजिक विज्ञान, उर्दू, संगीत वादन, शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में परीक्षा के दौरान शांति बनी रही।
प्रयागराज में नकल सामग्री के साथ चार पकड़े गए
0 प्रयागराज में अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 60 से 65 फीसदी के बीच उपस्थिति रही। प्रयागराज में दोनो पालियों में अलग-अलग दो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र महिला ग्राम इंटर कॉलेज, हमीदिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, नंद किशोर इंटर कॉलेज हरवारा, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में 65 केंद्र बनाए गए। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 28646 परीक्षार्थियों में से 18355 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि दो परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। इस प्रकार पहली पाली में 10289 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 29065 परीक्षार्थियों में 18628 परीक्षार्थी उपस्थित रहे दो परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। दूसरी पाली में 10435 अनुपस्थित रहे।
टीजीटी विज्ञान, अंग्रेजी सहित आठ विषयों की परीक्षा आज
0 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि नौ मार्च को पहली पाली में 300 केंद्रों पर 1.50 लाख से अधिक परीक्षार्थी टीजीटी विज्ञान, गृह विज्ञान, कला, बंगला की परीक्षा में शामिल होंगे जबकि दूसरी पाली में 267 केंद्रों पर 1.33 लाचा से अधिक परीक्षार्थी टीजीटी संस्कृत, अंग्रेजी, वाणिज्य, सिलाई की परीक्षा देंगे।