फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एनटीए कराएगा एसएससी सीजीएल परीक्षा

एनटीए कराएगा एसएससी सीजीएल परीक्षा

Wed, 16 Jan 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
एनटीए कराएगा एसएससी सीजीएल परीक्षा
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2018 की निरस्त परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। 2018 में सीजीएल का पर्चा लीक होने के बाद कोर्ट में चली लंबी सुनवाई के बाद अब सीजीएल-2018 परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपी गई है। एसएससी के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही एनटीए की ओर से निरस्त परीक्षा कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा था। परीक्षा में गड़बड़ी के बाद सरकार ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी बदलने का फैसला किया। 17 से 22 फरवरी 2018 के बीच हुई सीजीएल टियर-टू की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षार्थियों ने पूरे देश में आंदोलन किया। देश भर में चले आंदोलन के बाद कोर्ट के आदेश पर सीजीएल परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। कोर्ट की ओर से निरस्त परीक्षा किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने के निर्णय के बाद सरकार ने एनटीए से परीक्षा कराने का फैसला किया है। अपने आदेश में सुप्रीमकोर्ट ने एसएससी से नहीं बल्कि दूसरी एजेंसी से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया था। एनटीए की ओर से जेईई सफलता पूर्वक पूरी किए जाने के बाद अब जल्द ही एनटीए सीजीएल परीक्षा 2018 की नई तिथि घोषित करेगा। एसएससी का पर्चा आउट होने और परीक्षा एजेंसी बदले जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे परीक्षार्थियों का कहना है कि अब एजेंसी तय होने से परीक्षा की संभावना जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed