फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लोको पॉयलट, तक्नीशियन की परीक्षा -MUZAFFARNAGAR

लोको पॉयलट, तक्नीशियन की परीक्षा -MUZAFFARNAGAR

Sat, 22 Dec 2018 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
लोको पॉयलट, तक्नीशियन की परीक्षा -MUZAFFARNAGAR
लोको पॉयलट, तक्नीशियन की परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तक्नीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए पहले चरण परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया गया है। आरआरबी प्रयागराज के अधीन पहले चरण में 1.97 लाख अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। अब ये सभी अभ्यर्थी 20 से 23 जनवरी के बीच आरआरबी की ओर से आयोजित द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। कुंभ मेले की वजह से आरआरबी ने प्रयागराज शहर में द्वितीय चरण की परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया है। दूसरे चरण की भी भर्ती परीक्षा ऑन लाइन ही होगी।
देश भर में एएलपी और तक्नीशियन के 60 हजार पदों की भर्ती की परीक्षा नौ अगस्त 2018 से शुरू हुई थी जो चार सितंबर तक चली। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से यह परीक्षा यूपी, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश के 11 शहरों में करवाई गई। इस परीक्षा में 4.19 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 83309 को सफलता मिली, लेकिन पहले चरण की परीक्षा में पूछे गए तमाम सवालों के जवाब पर अभ्यर्थियों द्वारा की गई आपत्ति के बाद अब आरआरबी ने संशोधित रिजल्ट जारी किया है। इसमें 197784 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।
विज्ञापन

आरआरबी प्रयागराज के 7437 पदों के लिए ये अभ्यर्थी अब अगले वर्ष 20 जनवरी से 23 जनवरी के बीच आयोजित भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे। दूसरे चरण की भी भर्ती परीक्षा ऑन लाइन होगी। इसके अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र दो भागों में आएगा। दूसरे चरण की परीक्षा पास करने के बाद एएलपी अभ्यर्थियों को साइको टेस्ट होगा, जबकि तक्नीशियन के विभिन्न पदों के दूसरे चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। खास बात यह कि कुंभ मेले के मद्देनजर आरआरबी द्वारा प्रयागराज शहर में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा रहा। परीक्षा कानपुर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, झांसी, ग्वालियर, अलीगढ़, मुरादाबाद, देहरादून, रुड़की शहर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक दूसरे चरण की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण के सफल अभ्यर्थियों का संशोधित रिजल्ट आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अपने यूजर आईडी से अभ्यर्थी परीक्षा में प्राप्त अपने अंक देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed