{"_id":"5be9b435bdec22699804752e","slug":"121542042677-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाद अब छठ की भीड़, मिनटों में बुक हो गए तत्काल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाद अब छठ की भीड़, मिनटों में बुक हो गए तत्काल टिकट
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली बाद ट्रेनों में अब छठ की भीड़
0 मिनटों में बुक हो गए तत्काल टिकट, बिहार की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित
0 18 नवंबर तक दिल्ली रूट की सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दिवाली के बाद अब ट्रेनों में छठ पर्व को लेकर भीड़ बढ़ गई। बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा के लिए अपने घरों को आ रहे हैं, ऐसे में ट्रेनें में काफी भीड़ हो गई है। इसका सर्वाधिक असर बिहार जाने वाली ट्रेनों में दिख रहा है। आलम ये है कि महज पांच मिनट में ही तत्काल कोटे की बर्थ भर जा रही हैं। रेलवे अफसरों का कहना है कि 18 नवंबर तक ट्रेनों में भीड़ रहेगी।
राजरूपपुर के विजय उपाध्याय को अपने परिजनों के साथ भागलपुर जाना है। वह पिछले दो दिन से सुबह सात बजे ही तत्काल कोटे की टिकट लेेने के लिए जंक्शन पहुंच रहे हैं। जंक्शन के आरक्षण केंद्र का गेट सुबह 7.30 बजे के बाद ही खुलता है। सामान्य आरक्षण सुबह आठ बजे से शुरू होते हैं, जबकि तत्काल कोटे की बुकिंग सुबह दस बजे से शुरू होती हे। विजय ने बताया कि रविवार को उनका तत्काल कोटे की लाइन में सातवां नंबर था। जब तक उनका नंबर आता भागलपुर की सीट बुक हो गई। सोमवार को एक बार फिर वह जंक्शन की बजाय रामबाग स्टेशन पहुंचे। यहां उनका लाइन में चौथा नंबर था। पांच मिनट बाद जब नंबर आया तब तक गरीबरथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस के तत्काल कोटे की सारी सीटें भर गईं। यही हाल म्योराबाद के आशुतोष तिवारी का भी रहा। वह कटिहार के लिए टिकट बुक कराने आए थे, लेकिन उनके हाथ भी निराशा लगी। वहीं दूसरी ओर सोमवार को बिहार जाने वाली मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, सीमाचंल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में खूब भीड़ गई। इन ट्रेनों के स्लीपर में लंबी प्रतीक्षा सूची के बाद नोरूम की स्थिति हो गई।
उधर, दिवाली मनाने के बाद वापसी करने वाले लोगों की वजह से दिल्ली रूट की तमाम ट्रेनों में खासी भीड़ रही। प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 400 के पार रही। इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस में भी प्रतीक्षा सूची रही। इसी क्रम में शिवगंगा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची रही। 18 नवंबर तक दिल्ली रूट की सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है।