{"_id":"5b3e71bb4f1c1bc4248b4af3","slug":"121530819003-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय में काउंस लिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में काउंस लिंग
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले दिन साढ़े तीन सौ अभ्यर्थियों ने भरे फॉर्म
0 बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए शुरू की हुई ऑनलाइन काउंसिलिंग
0 बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन आज
इलाहाबाद, 5 जुलाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन साढ़े तीन सौ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे। वहीं, बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश के लिए पहले चरण के तहत शुक्रवार को प्रवेश भवन में अभिलेखों का सत्यापन होगा और सत्यापन होते ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। सत्यापन वाले दिन ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से प्रवेश दे दिया जाएगा।
ऑनलाइन काउंसिलिंग के दौरान बृहस्पतिवार को बीकॉम में प्रवेश के लिए 180, बीएससी बायो में 50, होमसाइंस में 14 और बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए 98 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे। वहीं, बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को 19 अभ्यर्थियों, एलएलबी के लिए 97 और एलएलएम में प्रवेश के लिए 20 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे। शुक्रवार, छह जुलाई को बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश के लिए पहले चरण के तहत जारी कटऑफ के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
सत्यापन सुबह 9.30 बजे से प्रवेश भवन में शुरू होगा। अभिलेखों के सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद सिस्टम पर अभ्यर्थियों के लॉग इन में ‘फी डिपॉजिट बटन’ प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी को इसे क्लिक करते हुए ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा और फीस रसीद का प्रिंट आउट प्रवेश भवन में जाकर दिखाना होगा। फीस रसीद के आधार पर सत्यापन वाले दिन ही प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ कौन से अभिलेख ले जाने हैं, यह जानकारी वेबसाइट ‘www.allduniv.ac.in’ और ‘www.auadmissions.org’ पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
00
एसएस खन्ना में बीएससी में प्रवेश शुरू
- एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में सत्र 2018-19 बीएससी बायो एवं बीएससी मैथ्स में प्रवेश शुरू हो गया है। प्राचार्य. डॉ. लालिमा सिंह के अनुसार इच्छुक छात्राएं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की अंक तालिक लेकर महाविद्यालय में संपर्क करें।
00
उर्दू डिप्लोमा की परीक्षा नौ से
- इविवि में उर्दू डिप्लोमा एवं प्रोफिसिएंसी परीक्षा सत्र 2017-18 का आयोजन नौ, 10 एवं 11 जुलाई को उर्दू विभाग में किया जाएगा। नौ जुलाई को उर्दू प्रोफिसिएंसी (प्रथम प्रश्नपत्र), 10 को उदू डिप्लोमा (द्वितीय प्रश्नपत्र) और 11 जुलाई को मौखिक परीक्षा (केवल डिप्लोधारकों के लिए) आयोजित की जाएगी। परीक्षा दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक होगी।
000000
कैंपस
-----
इविवि में एमएससी तृतीय सेमेस्टर (भौतिकी) सत्र 2017-18 की कक्षाएं नौ जुलाई से शुरू होंगी।
सीएमपी महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं नौ जुलाई से शुरू होंगी।