फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आरपीएफ में जल्द शुरू होगी एसआई और कास्टेबल की भती्र

आरपीएफ में जल्द शुरू होगी एसआई और कास्टेबल की भती्र

Sat, 31 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ में जल्द शुरू होगी एसआई और कास्टेबल की भती्र
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000000

आरपीएफ में जल्द शुरू होगी एसआई और कांस्टेबल की भर्ती
0 उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद जोन के 277 पदों पर होगी भर्ती प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) में नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। आरपीएफ में मई 2018 में उपनिरीक्षक और कांस्टेबल के पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन इलाहाबाद की बात करें तो यहां 277 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की जाएगी। इन रिक्त पदों का ब्योरा एनसीआर प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को पूर्व में भेज दिया है।

वर्तमान समय रेलवे द्वारा ग्रुप सी और डी के रिक्त पड़े 90 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इन पदों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि शनिवार 31 मार्च है। एक अनुमान के मुताबिक इन पदों के लिए तकरीबन ढाई करोड़ आवेदन आरआरबी को मिल चुके हैं। इस बीच रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर 20 हजार और पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। इसमें नौ हजार से अधिक पद रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के हैं। शेष पद ग्रुप सी और ग्रुप डी के हैं। इसकी अधिसूचना मई माह में जारी होगी। इसमें एनसीआर जोन में एसआई के 24 एवं कांस्टेबल के 253 पद होने की संभावना है। जोन के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक बोर्ड को 277 रिक्त पदों का ब्यौरा भेजा गया है। उधर एनसीआर के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने कहा कि यह अच्छी सूचना उन लोगों के लिए हैं जिन्हें खाकी वर्दी आकर्षित करती है। उन्होंने रेलवे के इस मेगा भर्ती अभियान को लेकर कहा कि भारतीय रेलवे ही राष्ट्र की जीवन रेखा है। जो देश के 35 साल के कम उम्र के तकरीबन 80 करोड़ युवाओं को रेलवे में अपनी योग्यता सिद्ध करने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed