फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गणित की परीक्षा में हुई नकल, सचल दस्तों के हाथ खाली

गणित की परीक्षा में हुई नकल, सचल दस्तों के हाथ खाली

Wed, 14 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
गणित की परीक्षा में  हुई नकल, सचल दस्तों के हाथ खाली
गणित की परीक्षा में हुई नकल, सचल दस्तों के हाथ खाली
विज्ञापन

0 ग्रामीण इलाकों के कई केंद्रों से आई नकल की शिकायत
0 भेजे गए सचल दस्ते, पकड़ में नहीं आए एक भी नकलची
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के कई केंद्रों पर नकल हुई। हालांकि इसमें कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। इसके साथ पहली पाली में इंटरमीडिएट गृहविज्ञान एवं कृषि वनस्पति विज्ञान द्घितीय प्रश्न पत्र जबकि दूसरी पाली में औद्योगिक संगठन प्रथम एवं कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें भी जिले में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित एवं प्रारंभिक गणित की परीक्षा हुई। अंग्रेजी के बाद गणित को ही हाईस्कूल में सबसे कठिन विषय माना जाता सो करछना, मेजा, फूलपुर आदि ग्रामीण क्षेत्र के कई केंद्रों पर परीक्षा में नकल कराने की भी शिकायत मिली। जानकारी होने पर डीआईओएस ने सचल दस्तों को संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भी भेजा लेकिन वहां कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। इसके साथ इंटरमीडिएट गृहविज्ञान एवं कृषि वनस्पति द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा और दूसरी पाली में औद्योगिक संगठन प्रथम एवं कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र की परीक्षा भी शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन

00
21919 ने छोड़ी गणित की परीक्षा
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड ही मंगलवार को हाईस्कूल गणित एवं प्रारंभिक गणित की परीक्षा में 21919 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके लिए जिले में 99771 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 7519 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 1131 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के प्राप्तांक नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा के ग्रेड यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अब तक अपलोड न किए जाने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी माध्यमिक विद्यालयों को यह कार्य तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया है। बताया कि इसके लिए वेबसाइट 20 फरवरी तक क्रियाशील रहेगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बना काम पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed