फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राजकीय विद्यालयों में मिलेगा आरओ का पानी

राजकीय विद्यालयों में मिलेगा आरओ का पानी

Sun, 20 Aug 2017 09:03 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों में मिलेगा आरओ का पानी
राजकीय विद्यालयों में मिलेगा आरओ का पानी
विज्ञापन

0 दूरदराज ग्रामीण इलाकों के इन विद्यालयों में जनरेटर, कंप्यूटर भी लगाने की योजना
0 राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों का थर्ड पार्टी मूल्यांकन कर रहे पहुंची टीम

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को अब आरओ का पानी मिलेगा। दूरदराज ग्रामीण इलाकों के इन विद्यालयों में जनरेटर के साथ कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी बेहतर तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकें। राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में संचालित विभिन्न स्कीमों के थर्ड पार्टी मूल्यांकन कर रहे सेंटर फॉर रिसर्च एंड सोशल डेवलपमेंट के फील्ड मैनेजर अनिल पांडेय ने यह जानकारी दी।

सरकार की योजना माध्यमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था करने की है। इसी के तहत थर्ड पार्टी निरीक्षण कराया जा रहा है। फील्ड मैनेजर में 17 से 20 अगस्त के बीच जीआईसी, जीजीआईसी इलाहाबाद एवं जीजीआईसी कटरा, जीजीआईसी मुंगारी करछना, दिघिया मांडा, दांदुपुर चाका एंव मोहब्बतपुर चाका तथा गोहरी सोरांव स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और फाफामऊ स्थित जीजीआईसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों को इससे हो रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। सोमवार को वे हंडिया स्थित जीजीआईसी का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद अपनी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed