22 दिनों के बाद 12 गुना कम हुए मरीज, नए मिले 202, छह की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
जिले में 17 अप्रैल को मिले थे सबसे अधिक 2436 एक दिन में नए संक्रमित
-
कुल 11104 की हुई जांच, 663 का होम आइसोलेशन पूरा, 55 को मिली छुट्टी
कोरोना संक्रमण पर आंशिक लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। मंगलवार को 22 दिनों के बाद एक दिन में 12 गुना कम संक्रमित मिले, जोकि जिले के लिए बड़ी राहत वाली खबर रही। मंगलवार को कुल 202 नए संक्रमित मिले, जबकि छह लोगों की मौत हो गई हैं। इसके अलावा 718 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि जिले में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। मंगलवार को 22 दिनों के बाद 24 घंटों में मिलने वाले नए संक्रमितों का आंकड़ा 12 गुना कम हो गया। 17 अप्रैल को जिले में 2436 नए मामले 24 घंटों में मिले थे, जो कि एक रिकार्ड है। उसके बाद से नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को केवल 202 नए संक्रमित मिले। कुल 11104 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 6067 लोगों का एंटीजन टेस्ट, 267 का आरटीपीसीआर और 232 लोगों की ट्रूनॉट से जांच हुई। इसमें एंटीजन टेस्ट में कुल 68 संक्रमित पाए गए, जबकि आरटीपीसीआर में 66 मिले लोग पॉजिटिव मिलें। इसके अलावा 68 लोगों में कोरोना की पुष्टि ट्रूनॉट जांच में हुई है। शहर में 99 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 35 लोग संक्रमित मिले।
718 हुए संक्रमण मुक्त, एक्टिव केस 5,000
जिले में मंगलवार को कुल 718 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसमें 663 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया, जबकि 55 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे हॉस्पिटल के अलावा निजी अस्पतालों से रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई, वहीं एक्टिव केस की संख्या तकरीबन पांच हजार बनी हुई है। उधर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आने से सरकारी और निजी दोनों हॉस्पिटल में आईसीयू से लेकर आइसोलेट वार्ड खाली हैं। इससे भर्ती होने वाले नए मरीजों को भी राहत मिली है। अकेले एसआरएन चिकित्सालय में सवा सौ से अधिक बेड खाली है। निजी अस्पतालों में भी कोरोना के मरीज 50 फीसदी ही रह गए हैं।
जेलर भी आए कोरोना की चपेट में
कोरोना की चपेट में नैनी सेंट्रल जेल के जेलर भी आ गए। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा संक्रमित होने वालों में हमीदिया इंटर कॉलेज की शिक्षक, फूलपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और सोरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, हाईकोर्ट के समीक्षाधिकारी, एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर, लोक निर्माण विभाग का जेई, रेलवे का लोकोपायलट शामिल रहे।
संक्रमण की दर आई दो फीसदी के नीचे
नए संक्रमितों की संख्या घटने के साथ जिले में कोरोना की संक्रमण दर भी नीचे आ गई। मंगलवार को जांच के मुकाबले संक्रमण दर 1.8 फीसदी रही। जबकि 17 अप्रैल को यह 21 फीसदी से अधिक रही। 17 अप्रैल को कुल 11567 लोगों की कोरोना की जांच हुई थी। इसमें से 2436 नए संक्रमित पाए गए। जबकि, मंगलवार को 11104 लोगों की जांच हुई, उसमें केवल 202 संक्रमित मिले। जो कि संक्रमण की दर के हिसाब से मात्र दो फीसदी से नीचे आ गई।
तारीख-संक्रमित्र / टेस्ट
10.04 1682 / 9745
11.04 1628 / 8417
12.04 1704 / 11492
13.04 2142 / 11972
14.04 1891 / 10813
15.04 2324 / 10960
16.04 2236 / 11969
17.04 2436 / 11567
18.04 2416 / 9120
19.04 2164 / 12660
20.04 2122 / 12061
21.04 2156 / 13651
23.04 2183 / 11089
24.04 2054 / 12228
25.04 1874 / 10080
26.04. 1743 / 13377
27.04. 1598 / 13686
28.04 1493 / 13549
29.04. 1267 / 13691
30.04. 1389 / 15599
01.05. 1145 / 13339
02.05. 984 / 10006
03.05. 863 / 11770
04.05. 683 / 11434
05.05. 596 / 11743
06.05. 645 / 12255
07.05. 456 / 9333
08.05 421 / 10222
09.05 236 / 8535
10.05 286 / 10703