फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 properties of Dilip Mishra identified, to be confiscated

दिलीप मिश्रा की 12 संपत्तियां चिह्नित, की जाएंगी जब्त 

Sun, 30 Aug 2020 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
12 properties of Dilip Mishra identified, to be confiscated
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के बाद अब चिह्नित माफिया दिलीप मिश्रा की सपंत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। उसकी 12 संपत्तियों के बारे में पता लगाया गया है जिसके बारे में पुलिस अफसरों का दावा है कि यह अवैध रूप से अर्जित की गईं। इनके जब्तीकरण की कार्रवाई की अनुमति के लिए डीएम के पास रिपोर्ट भेजी गई है। 
विज्ञापन


दिलीप की जिन संपत्तियों को चिह्नित किया गया है उनमें से सभी यमुनापार के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित हैं। सात संपत्तियां पूरा पांडेय, एक-एक महुवारी लवायन व मुंगारी, दो लवायन उपरहार व एक देवरख उपरहार गांव में स्थित हैं। एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि जांच में पता चला है कि दिलीप ने यह संपत्तियां  आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित की। जिनको कुर्क किया जाना जरूरी है। ऐसे में इन संपत्तियों के जब्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

अतीक के करीबी के दो लाइसेंस होंगे निरस्त

अतीक अहमद के करीबी चकिया निवासी मो. मुस्लिम के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त होंगे। जिसके संबंध में डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। उसके पास एक पिस्टल व राइफल है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मो. मुस्लिम अतीक का करीबी है और उस पर मुकदमे दर्ज हैं। धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोप में हाल ही में उस पर खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अपराधी जिला बदर

घूरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले 10 अपराधियों पर पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की है। इससे संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। इनमें हिमांशु जायसवाल, उज्जवल तिवारी, महताब अहमद, दुर्गेश यादव, बुदुल पासी, आशीष मिश्र, रमाकांत विश्वकर्मा, प्रधान आदिवासी, अभिषेक कुमार यादव व शिवकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed